Hanuman Chalisa
✕

रुस्तम के बारे में 10 खास बातें

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2016 (14:46 IST)
1
रुस्तम फिल्म को विपुल के. रावल ने लिखा है। वे स्क्रिप्ट लेकर सबसे पहले जॉन अब्राहम के पास गए थे। जॉन को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने इसे खरीद भी लिया। बाद में उनका इरादा बदल गया। विपुल ने यह स्क्रिप्ट 'बेबी', 'ए वेडनेस डे' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्म बनाने वाले नीरज पांडे को सुनाई। नीरज ने तुरंत इस पर फिल्म बनाने का निर्णय लेते हुए अपने प्रिय अभिनेता अक्षय कुमार को लीड रोल के लिए चुन लिया। 

2
अक्षय कुमार ने अपने करियर में पहली बार नेवी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। 
 

3
फिल्म के लेखक विपुल के. रावल एक्स-नेवी मैन रह चुके हैं। शूटिंग के दौरान उनका अनुभव काम आया और अक्षय को अपनी भूमिका निभाने में उन्होंने काफी सहायता की। 
 
4
रुस्तम फिल्म नवल ऑफिसर केएम नानावटी के रियल लाइफ इंसिडेंट पर आधारित है। 
 
 

5
फिल्म में जो वारशिप्स दिखाए गए हैं वो उस दौर के हैं। 

6
15 अगस्त वाले सप्ताह में 'रुस्तम' को प्रदर्शित करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि निर्माता-निर्देशक का मानना है कि इस सप्ताह में लोगों की देशभक्ति हिलोरे मारती हैं और फिल्म की थीम भी कुछ इसी तरह की है। 
 

7
12 अगस्त को 'रुस्तम' रिलीज करने की घोषणा बहुत पहले कर दी गई थी। इसी दिन आशतुोष गोवारीकर ने 'मोहेंजो दारो' को रिलीज करने का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी टक्कर है। 

8
इलियाना डीक्रूज के साथ पहली बार अक्षय कुमार कोई फिल्म कर रहे हैं। 

9
रुस्तम का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। 

10
रुस्तम का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो काफी पसंद किया गया। निर्माताओं ने उम्मीद बांध ली है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रहेगी। 
Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख