Hanuman Chalisa
✕

बिग बी ने धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा को दी फ्रेंडशिप डे की बधाई

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2016 (15:40 IST)
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म उद्योग के अपने दोस्तों धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा  को रविवार को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। 73 वर्षीय अभिनेता ने अपने ट्विटर पेज पर दोनों  अभिनेताओं के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उनके साथ लिखा, ‘फ्रेंडशिप डे की  बधाई... हमेशा।’ 
 
बच्चन और 80 वर्षीय धर्मेन्द्र ने 1975 की बेहद सफल फिल्म ‘शोले’ के जरिए दोस्ती की  नई परिभाषा गढ़ी थी। उन दोनों ने इसमें 'जय' और 'वीरू' का किरदार निभाया था।
 
बच्चन ने एक शॉट पोस्ट किया है जिसमें वे अपने हाथों में एक फोटोफ्रेम लिए दिखाई दे रहे हैं  जिसमें उनकी और धर्मेन्द्र की ‘शोले’ के दौरान की तस्वीर लगी हुई है। इसमें लिखा है,  ‘कुछ पल यादगार हो जाते हैं हमेशा के लिए...’। उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें  वे फिल्म ‘दोस्ताना’ में अपने सह-अभिनेता 70 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा को गुलदस्ता भेंट करते  नजर आ रहे हैं।
 
सिन्हा के प्रसिद्ध डायलॉग ‘खामोश’ का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘ऐ दोस्त तेरी  दोस्ती की कमी, हर पल महसूस होती है... जब सुनते हैं खामोश लफ्ज किसी की जुबान से।  तुम्हारी याद अपने आप आ जाती है...।’(भाषा)

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख