suvichar
✕

क्रिकेट पर फिल्म की तैयारी में रणवीर ने क्या सीखा?

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (16:50 IST)
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में उन्होंने अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी निभाने के लिए काफी रिसर्च की थी। जिससे निकलने के लिए भी उन्हें बहुत वक़्त लगा था। अब वे अपनी अगली फिल्म एक क्रिकेटर के रूप में करने वाले हैं। रणवीर अब कपिल देव की भुमिका निभाने वाले हैं और इसके लिए वे तैयारी में लग चुके हैं।  
 
1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत और उसमें भारतीय टीम के कैप्टन कपिल देव की भुमिका की कहानी को फैंटम फिल्म्स प्रोड्युस करने वाले है। रणवीर सिंह, कपिल देव के रोल निभाने के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। रणवीर सिंह जब 1983 की क्रिकेट टीम से मिले तब उन्हें कुछ मज़ेदार कहानियों के बारे में पता चला। इसके अलावा रणवीर ने बताया कि उस दौरान भारत को किस तरह क्रिकेट का उत्साह था। इस रीसर्च में उन्होंने जो कुछ भी सीखा उन्होंने इस बारे में बात की। 
 
पूरी हुई रणवीर की इच्छा 
जैसे ही कबीर खान ने रणवीर सिंह को फिल्म की डिटेल्स ईमेल की और अप्रोच किया, रणवीर ने तुरंत इस फिल्म के लिए हां कह दी। रणवीर हमेशा चाहते थे कि कोई इस जीत के बारे में फिल्म बनाए।  
 
बुकिंग करना पड़ी कैंसल 
जब वे 1983 की क्रिकेट टीम के मेंबर्स से मिले, उन्होंने कई बातें बताई। उनमें से एक यह थी कि सभी खिलाडियों ने वेकेशन के लिए अपनी एडवांस बुकिंग कर रखी थी क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम आगे तक जाएगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम तो आगे बढ़ती चली गई और खिलाड़ियों को अपनी बुकिंग कैंसल करना पड़ी। 
 
कपिल देव से ट्रेनिंग और टिप्स 
रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इसके लिए उन्हें उम्मीद है कि वे बॉलिंग एक्शन सही सीख पाएं। वे कपिल सर से किक्रेट की ट्रेनिंग और टिप्स लेना चाहते हैं। 
 
जीत कर दिखाया 
रणवीर सिंह ने बताया कि जब टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए गई तब किसी ने उन पर विश्वास नहीं किया था। उन्हें वापस घर लौटने की भी सलाह दी गई थी। इन बातों से निराश ना होकर, टीम ने हार ना मानने का निर्णय लिया और जीत कर दिखाया। रणवीर को इस हिस्से ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया।  
 
लकी हूं मैं 
रणवीर के अनुसार यह कहानी हमेशा उनके दिल को छूती है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार मधु मंटाना (फैंटम फिल्म्स के प्रोड्युसर्स में से एक) को मैसेज भी किया कि वे बहुत लकी हैं कि उन्हें हिस्ट्री के इस शानदार चैप्टर को बताने का मौका मिला। 

Show comments

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP को सुनाई खरी-खरी, अभिजीत दीपके बोले- छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख