dharma sangrah
✕

राधे के ट्रेलर में नजर आई ये 5 खास बातें

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (13:55 IST)
ऊंघते हुए बॉलीवुड में अचानक सरगर्मी नजर आ रही है तो उसकी वजह है फिल्म राधे: योअर मोस्ट वांटेड भाई। अचानक कल कहा गया कि फिल्म 13 मई को रिलीज होने जा रही है। जो सिनेमाघर खुले हैं उनमें रिलीज होगी और जहां सिनेमा बंद है वहां के दर्शकों के लिए डिजीटल मीडियम पर फिल्म देखने का विकल्प रहेगा। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लंबे समय बाद बॉलीवुड में हलचल मची है। राधे का ट्रेलर सलमान के फैंस हाथों-हाथ ले रहे हैं। ये सोच कर खुश हैं कि ईद पर फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में ये 5 खास बातें नजर आईं। 
 
वांटेड वाला अंदाज
वांटेड में जो सलमान के किरदार का अंदाज था वो राधे में भी नजर आ रहा है। एक तरह से राधे का  किरदार, वांटेड का ही एक्सटेंशन है। वैसे यह दक्षिण कोरियाई फिल्म 'द आउटलॉज़' का हिंदी रीमेक है। 
 
मसालों से भरपूर 
सलमान खान की फिल्म में जो मसाला फैंस चाहते हैं उसकी झलक ट्रेलर में मिलती है। मारामारी, स्लोमोशन वाले सीन, सीटीमार गाने, हीरो वाली स्टाइल, ये दर्शाते हैं कि सलमान की फिल्म से जो आशा की जाती है इसको 'राधे' पूरा कर सकती है। 
 
शानदार डायलॉगबाजी 
सलमान की‍ फिल्म में कुछ पंच लाइनें जरूरी हैं। दो-तीन संवाद तो ऐसे होना ही चाहिए जो बरसों तक उनके फैंस की जुबां पर हो। वैसी कुछ लाइनें ट्रेलर में सुनने को मिली हैं। 
 
दमदार विलेन
जोरदार विलेन हो तो सलमान से उसकी टक्कर अच्छी लगती है। रणदीप हुड्डा विलेनगिरी दिखा रहे हैं। मंझे हुए एक्टर हैं। ट्रेलर में दम दिखा रहे हैं, लिहाजा कहा जा सकता है कि सलमान-रणदीप की टक्कर जोरदार होगी। 
 
कूल सलमान 
राधे के ट्रेलर में सलमान हैंडसम लगे हैं। कूल अंदाज में वे विलेन से टक्कर लेते हैं और रोमांस करते हैं। उनका यह कूल रूप निश्चित रूप से दर्शकों को ठंडक पहुंचाएगा। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख