dharma sangrah

अक्षय-आमिर-शाहरुख-सलमान, क्यों नहीं करते प्रियंका के साथ काम

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (17:24 IST)
शादी के पहले से ही प्रियंका चोपड़ा का मन हिंदी फिल्मों में कम लगना शुरू हो गया था। हालांकि शादी के बाद भी उनका फिल्म करना जारी है, लेकिन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, जैसे सितारे उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहते हैं इस वजह से बड़े बजट की फिल्में प्रियंका को नहीं मिल रही हैं। आखिर क्या कारण है जो ये सितारे प्रियंका से दूरी बनाए हुए हैं। 
 
अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रियंका से दूरी बनाने को लंबा समय हो गया। प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर कई सफल फिल्में दीं, लेकिन इसी बीच दोनों के रोमांस की खबरों ने मामले को बिगाड़ दिया। ट्विंकल खन्ना अपने पति की दिलफेंक आदतों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने अक्षय को कड़े शब्दों में समझा दिया कि वे प्रियंका के साथ तुरंत फिल्म करना बंद करें और अक्की ने ऐसा ही किया और प्रियंका के हाथ से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार निकल गया।
 
शाहरुख खान
एक दौर ऐसा था जब शाहरुख और प्रियंका ने दो वर्ष साथ लगातार साथ काम किया। डॉन की शूटिंग, अवॉर्ड शो की एंकरिंग और आईपीएल के मैचेस भी दोनों ने साथ बैठकर देखे। लगातार साथ रहने से बॉलीवुड में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कहा जाने लगा कि जंगली बिल्ली ने डॉन के दिल में खास जगह बना ली है। कहते हैं कि जब ये बातें शाहरुख के बंगले मन्नत तक पहुंची तो गौरी खान नाराज हो गईं। बीच में करण जौहर भी कूद पड़े। उन्होंने गौरी खान का पक्ष लिया। इन बातों से किंग खान भी विचलित हो गए। हालांकि उनसे जुड़े लोग कहते हैं कि झूठ को बार-बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है। इसलिए शाहरुख ने भी प्रियंका से दूर रहने में ही भलाई समझी और फिलहाल वे प्रियंका के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं।
 
 
सलमान खान
सलमान खान ने प्रियंका के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में की हैं। समस्या तब खड़ी हो गई जब प्रियंका ने सलमान के साथ मैं और मिसेस खन्ना में काम करने से इंकार कर दिया। सलमान का गुस्सा प्रियंका ने तब और बढ़ा दिया जब उनकी एक फिल्म में प्रियंका ने छोटा-सा रोल निभाने से मना कर दिया। सलमान के पास अपनी डायरी में से प्रियंका का नाम काटने के लिए इतने कारण काफी थे। बाद में प्रियंका ने सलमान से दोस्ती करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक सलमान की किसी भी फिल्म में वे फिट नहीं हो पाई हैं। अरसे बाद सलमान का दिल पिघला और उन्होंने 'भारत' फिल्म में प्रियंका को लिया। ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी और इस घटना के बाद अब प्रियंका के साथ शायद ही सलमान कोई मूवी करे।
 
आमिर खान
प्रियंका को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है, लेकिन आमिर खान के साथ उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है। वैसे भी आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और उनकी नायिका बनने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। लेकिन आमिर भी प्रियंका से अज्ञात कारणों से नाराज हैं। एक-दो फिल्मों में आमिर के निर्माताओं ने प्रियंका का नाम उन्हें सुझाया था, लेकिन खान तिकड़ी के इस तीसरे खान ने प्रियंका का नाम खारिज कर दिया। यानी बॉलीवुड के तीन सुपर खानों में से कोई भी प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहता।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख