dharma sangrah
✕

पद्मावती बिगाड़ सकती है अक्षय कुमार का खेल

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2017 (17:19 IST)
पद्मावती को लेकर बढ़ते जा रहे विरोध के कारण इस‍ फिल्म के निर्माता ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। व्यावसायिक दृष्टि से यह सही फैसला है क्योंकि जिस तरह से धमकियां दी जा रही थी उसे देखते हुए ज्यादातर दर्शक पहले वीकेंड पर फिल्म से दूर ही रहते। पहले वीकेंड का व्यवसाय कितना महत्वपूर्ण है ये बात सभी जानते हैं। 
 
दबी जुबां में कहा जा रहा है कि गुजरात चुनाव के बाद फिल्म को रिलीज किया जाएगा क्योंकि सरकार भी 'पद्मावती' को लेकर हो रहे विरोध पर कड़ा निर्णय नहीं लेना चाहती। चुनाव निपटने के बाद कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। साथ ही विरोध की आग भी थोड़ी ठंडी पड़ जाएगी। समझौते के लिए भी कुछ समय है और विरोधियों को फिल्म दिखाकर दर्शाया जाएगा कि फिल्म में आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। 
 
पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे दिसंबर में रिलीज नहीं किया जा सकता। आठ दिसंबर वाला सप्ताह बहुत जल्दी आ जाएगा। 22 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने वाली है इसलिए 15, 22 और 29 दिसम्बर वाले सप्ताह में फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता। 
 
पद्मावती बड़ी फिल्म है और इसे कम से कम दो सप्ताह खाली चाहिए। 15 को यदि फिल्म रिलीज करते हैं तो 22 को सलमान की फिल्म आ जाएगी। 22 को रिलीज करने का सवाल ही नहीं उठता। कौन भला टाइगर की मांद में हाथ डाले? 29 दिसम्बर वाले सप्ताह में भी टाइगर जिंदा है का जोर रहेगा। 
 
अंधविश्वास के मारे फिल्म उद्योग में यह बात फैली हुई है कि साल के पहले सप्ताह में जो भी फिल्म रिलीज होती है वो फ्लॉप होती है। ऐसे में 5 जनवरी वाले सप्ताह में 'पद्मावती' शायद ही रिलीज हो। वैसे भी टाइगर जिंदा है और पद्मावती में थोड़ा गैप भी चाहिए क्योंकि दो बड़ी फिल्मों का बैक टू बैक आना घातक साबित हो सकता है। 
 
12 जनवरी को फिल्म के रिलीज होने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। ऐसे में 12 जनवरी को अपनी फिल्म रिलीज करने वाले निर्माताओं को नई तारीखें ढूंढना होगी। 'सोनू के टीटू की स्वीटी', '102 नॉट आउट' और 'मुक्काबाज' जैसी फिल्में इस वीक रिलीज होने वाली हैं।
 
संजय लीला भंसाली की निगाह 26 जनवरी वाले सप्ताह पर भी हो सकती है। चूंकि फिल्म की खासी पब्लिसिटी हो गई है और यदि विवाद का निपटारा हो जाता है तो पहले दिन का कलेक्शन बम्पर होगा। चालीस करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए छुट्टी का होना जरूरी है। 
 
26 जनवरी को भंसाली अपनी फिल्म पद्मावती रिलीज कर छुट्टी का लाभ ले सकते हैं। इस दिन अक्षय कुमार की 'पैडमैन' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' आ रही है। यदि भंसाली अपनी फिल्म ले आते हैं तो ये दोनों फिल्मों को मैदान से हटना पड़ सकता है। इनका बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। संभावना है कि फिल्म 12 या 26 जनवरी को रिलीज हो। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख