Daily Horoscope

अमित कुमार बनाएंगे किशोर कुमार की बायोपिक

अमित कुमार अपने पिता और प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। अहम सवाल ये कि क्या वे न्याय कर पाएंगे?

Updated: बुधवार, 11 अगस्त 2021 (13:44 IST)
प्रसिद्ध गायक-संगीतकार-अभिनेता किशोर कुमार के गाने आज भी याद किए जाते हैं। किशोर कुमार मस्तमौला इंसान थे, लेकिन संजीदा फिल्में भी उन्होंने बनाई। उनकी सनक के बारे में कई किस्से प्रचलित हैं। उन्होंने चार शादियां की जिसमें से एक पत्नी हिंदी फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला थीं। 
 
किशोर की जिंदगी ऐसी है जिस पर एक बेहतरीन फिल्म बनाई जा सकती है। ऐसा नहीं है कि कोशिश नहीं हुई है। फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार और अनुराग बसु ने कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों ही उम्दा फिल्मकार हैं। वे किशोर कुमार जैसी शख्सियत पर फिल्म बनाकर उनके साथ न्याय कर सकते थे। 
 
अनुराग तो रणबीर कपूर को लेकर यह फिल्म प्लान कर रहे थे। आयुष्मान खुराना का नाम भी चर्चा में चला था। बहरहाल, न जाने क्यों ये योजनाएं अधूरी रह गईं। क्या किशोर कुमार के परिवार ने सहयोग नहीं दिया? किशोर के परिवार में उनकी पत्नी लीना चंदावरकर और बेटे अमित-सुमित हैं। अमित कुमार ने फिल्मों में गाना लगभग बंद कर रखा है। स्टेज शो पर वे किशोर और अपने नगमे गाते हैं। 
 
अमित का कहना है कि वे किशोर कुमार पर फिल्म बनाएंगे। स्क्रिप्ट लिखने में उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लग जाएगा। सवाल ये उठता है कि क्या अमित काबिल फिल्मकार हैं? क्या वे ऐसी फिल्म बना पाएंगे जो किशोर कुमार के जिंदगी के विभिन्न आयामों को पेश कर पाए? कहीं ऐसा न हो जाए कि इतने बड़े शख्स पर अमित ढंग की फिल्म न बना पाए और एक बड़ा अवसर बरबाद कर दे। 
 
होना तो यह चाहिए कि किसी बड़े बैनर या निर्देशक को यह जिम्मेदारी निभाना चाहिए और अमित को इसमें सहयोग देना चाहिए। तभी किशोर कुमार की सही छवि सामने आ सकेगी।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख