Dhanteras
✕

देओल्स का परचम फिर लहराएंगे करण देओल?

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (20:52 IST)
पिछले दो वर्षों से सनी देओल अपने बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' बनाने में जुटे हुए हैं। सनी चाहते हैं कि उनके बेटे की पहली फिल्म शानदार हो क्योंकि पहली फिल्म की सफलता से किसी भी नए कलाकार को बॉलीवुड में पैर जमाने में आसानी हो जाती है। इसी कारण सनी ने खुद फिल्म निर्देशित करने का फैसला किया क्योंकि वे किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। 
 
करण के रूप में देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी फिल्मों में कदम रखेगी। धर्मेन्द्र पंजाब के एक छोटे से गांव में रहते थे। उन पर फिल्मों का ऐसा भूत सवार हुआ कि चुपचाप फिल्मफेअर का उन्होंने एक फॉर्म भर दिया जिसमें नए कलाकारों की खोज की जा रही थी। बुलावा आने पर वे मुंबई भाग खड़े हुए हैं और सिलेक्ट भी हो गए।

इसके बाद उनके संघर्ष का दौर शुरू हुआ क्योंकि उनको लेकर कोई फिल्म नहीं बनाना चाहता था। पंजाब के इस मजबूत कद-काठी वाले इंसान ने आसानी से हार नहीं मानी। चने खाकर तो कभी पानी पीकर दिन गुजारा। आखिरकार मेहनत रंग लाई और धर्मेन्द्र ‍बड़े सितारे बन गए। हीरो के रूप में उन्होंने लंबी पारी खेली और हिंदी फिल्मों के सर्वाधिक कामयाब नायकों में उनका शुमार होता है। 
 

धर्मेन्द्र ने अपने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को भी फिल्मों में लांच किया। सनी देओल ने भी एक्शन हीरो के रूप में शानदार पारी खेली और वे सबसे कामयाब स्टार सन साबित हुए। बॉबी देओल की पारी संक्षिप्त रही। धर्मेन्द्र के भाई का बेटा अभय देओल ने भी फिल्मों में चमक बिखेरी, लेकिन उसके फिल्म करने का अंदाज दूसरे देओल्स से जुदा रहा। 
 
धर्मेन्द्र और सनी के साथ समस्या यह रही कि वे अपनी सफलता का डंका नहीं पीट पाए जो कि इस व्यवसाय में जरूरी रहता है। लोग नाकामयाब फिल्मों का भी जश्न मनाते हैं और दर्शाते हैं कि उनकी फिल्म सफल रही है, जबकि देओल्स अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता के बारे में भी बात करने में संकोच व्यक्त करते हैं। इसलिए वे थोड़े पिछड़ गए। वर्षों तक देओल्स का सितारा बॉलीवुड के आकाश में जगमगाता रहा, लेकिन पिछले दस वर्षों से देओल्स की चमक फीकी पड़ गई। 
 
करण देओल के ऊपर बहुत बड़ी‍ जिम्मेदारी है कि वे अपने दादा और पिता की तरह सफलता हासिल कर सके। देओल्स का परचम फिर लहरा सके। धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी को एक्शन फिल्मों में बेहद पसंद किया गया। हालांकि सनी ने 'बेताब' और बॉबी ने 'बरसात' नामक रोमांटिक फिल्मों से अपना सफर शुरू किया था। 
 
करण देओल भी 'पल पल दिल के पास' नामक रोमांटिक फिल्म से अपना करियर आरंभ करने जा रहे हैं। हो सकता है कि बाद में वे भी एक्शन फिल्मों में पसंद किए जाएं। इस फिल्म का शीर्षक धर्मेन्द्र पर फिल्माए गए गीत से लिया गया है। यह धर्मेन्द्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' का गाना है और सनी को बेहद पसंद है। 
 
करण की यह फिल्म 20 ‍सितम्बर को रिलीज होगी। देखने वाली बात होगी कि करण दर्शकों के दिल के कितने पास जाते हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख