dharma sangrah
✕

ट्रेलर रिव्यू : उम्मीद जगाता है 'काबिल' का ट्रेलर

Updated: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (17:38 IST)
'काबिल' का ट्रेलर रिलीज होने में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इस फिल्म के निर्माता राकेश रोशन ने कुछ चुनिंदा लोगों को ट्रेलर देखने के लिए बुलाया। ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि रितिक रोशन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है। 
 
हरी आंखों के बादशाह रितिक को देख कर यकीन करने की इच्छा नहीं होती कि कोई इतना ख़ूबसूरत शख्स अपनी ही ज़ुल्फ़ों पर गश खा कर गिर जाने वाली लड़कियों को नहीं देख सकता और जब चुनने का मौक़ा आता है तो वो एक अपनी ही तरह ख़ूबसूरत दृष्टिहीन लड़की को चुन लेता है। यामी भी कह देती है कि चलो एक परफेक्ट ज़िंदगी बनाते हैं। 
रितिक के डांस के दीवाने सोच रहे होंगे कि क्या इस फिल्म में उन्हें डांस देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन निराशा को दूर भगाइए इसमें रितिक के बेहतरीन मूव्ज़ आपको देखने को मिलेंगे। खुद रितिक कहते हैं कि फ़िल्म का कपल डांस उनकी ज़िंदगी का बेहतरीन डांस है। 
 
आप ट्रेलर को देख कर इसकी अनदेखी सी तस्वीर में गुम होने को ही होंगे कि अचानक रॉनित और रोहित आ जाते हैं और यहां से शुरू होता है रितिक का अपनी पत्नी यामी गौतम की गरिमा छीन लेने का बदला। एक कभी ना यकीन हो सकने वाली कहानी की शुरुआत जहां ऋतिक दो गुंडों रोहित और रोनित से लड़ाई करता है। 
 
निर्देशन संजय गुप्ता का है जो अपने तेज गति की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं।  ट्रेलर में उनके काम की ऐसी ही झलक देखने को मिलती है। राजेश रोशन के संगीत की छोटी सी झलक अच्छी लगी है। 
 
एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान रितिक ने बताया कि इस फ़िल्म में काम करने के पहले उन्होंने दृष्टिहीनों के साथ समय बिताया और उनका कहना है कि ये हम लोगों की सोच है कि कोई व्यक्ति देख नहीं सकता या वो अधूरा है, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगा। 
 
रितिक बताते हैं कि कई दृष्टिहीन मेरे साथ फोटो भी खिचंवाते हैं और उसके पहले अपने बाल संवारना भी नहीं भूलते। यहां तक कि वे सेल्फ़ी भी लेते हैं। अधूरे तो हम औऱ हमारी सोच की सीमा है, जो इन लोगों के बारे में कमतर महसूस करते हैं। 
 
रितिक से बातें जानने और प्रोमो देखने के बाद तो ये लगता है कि अगले साल की शुरुआत अच्छी रहेगी और क्या पता हमारा नज़रिया भी इन ख़ास लोगों के लिए बदल जाए।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख