Daily Horoscope
✕

फिल्म 'बाटला हाउस' के बारे में 10 खास बातें

Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2019 (17:21 IST)
1. जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस 16 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर पर बेस्ड है।


2. फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी इसकी शूटिंग रियल लोकेशंस पर करना चाहते थे पर इसकी इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने देश-विदेश के कई हिस्सों में बाटला हाउस का सेट बनाकर शूटिंग की।

3. बाटला हाउस का एनकांउटर वाला अहम सीन एक रूम में इंडोर शूट किया गया है।
4. फिल्म के निर्देशक ने आउटडोर शूट के दौरान इस बात का ध्यान रखा कि उसी दौरान की गाड़ियों के मॉडल्स स्क्रीन पर नजर आएं।

5. बाटला हाउस जॉन अब्राहम से पहले सैफ अली खान को ऑफर की गई थी। हालांकि उनके और निर्देशक निखिल के बीच तालमेल नहीं बैठा जिसके चलते ये फिल्म जॉन को दे दी गई।

6. जॉन अब्राहम इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस बाटला हाउस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।
7. जॉन अब्राहम फिल्म 'बाटला हाउस' के साथ स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर अक्षय कुमार से टक्कर लेने वाले हैं। पिछले साल भी 15 अगस्त के दिन जॉन की सत्यमेव जयते और अक्षय की गोल्ड रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

8. इस फिल्म में साल 2004 में रिलीज हुई 'मुसाफिर' के सुपरहिट गाने 'ओ साकी साकी' पर नोरा फतेही ने अपने डांस का जलवा बिखेरा है।
9. बाटला हाउस की रिलीज से पहले फिल्म की पुरी स्टार कास्ट ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। साथ ही उनके लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया गया था। उपराष्ट्रपति ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट की किया था।

10. बाटला हाउस की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की रिलीज होने वाली यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह रितिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 में नजर आईं थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख