sundarkand

'जामतारा' फेम अंशुमन पुष्कर को भाया ओटीटी प्लेटफॉर्म, कही यह बात

Updated: शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (15:29 IST)
वेब सीरीज 'जामतारा' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं 'जामतारा 2' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। जामतारा का दूसरा सीजन भी फैंस को उतना ही रोमांचक करता नजर आ रहा है। दूसरा सीजन पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाता है लेकिन इस बार दूसरे सीजन में काफी कुछ बदलाव हैं। 
 
जामतारा 2 का निर्देशन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है और इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमान पुष्कर, मोनिका पंवार, अमित सियाल, दिव्येंदु भट्टाचार्य, अक्षा परदसानय, सीमा पाहवा अहम भूमिका में हैं। शो में लीड किरदार निभाने वाले एक्टर अंशुमान पुष्कर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 
 
हर एक शो में अलग-अलग किरदार निभाने के बारे में पूछे जाने पर अंशुमान ने कहा, मैंने अपने सह अभिनेताओं, निर्देशकों और लेखकों से बहुत कुछ सीखा है। जब मेरे पास कोई भूमिकाएं आती हैं तो मैं सबसे पहले विविधता का ध्यान रखता हूं क्योंकि मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहता। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी असंभव नहीं है।
 
ओटीटी पर अपने प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​​​है कि फिल्मों की तुलना में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करने के लिए अधिक स्क्रीन स्पेस मिलता है। 2 घंटे की एक फिल्म को आमतौर पर शूटिंग के लिए 2-3 महीने की आवश्यकता होती है, लेकिन एक ओटीटी शो को खत्म होने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगता है। मुझे लगता है अभिनय क्षमता दिखाने के लिए ओटीटी एक बेहतर माध्यम है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख