Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' के बारे में 15 रोचक जानकारियां, जान कर रह जाएंगे दंग

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (16:37 IST)
1) ज़ीरो शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। बताया जाता है कि इसे बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 
 
2) आनंद एल राय को 'ज़ीरो' बनाने का खयाल 2012 में 'कृष' देखते समय आया था। 
 
3) इस फिल्म के कई नाम सोचे गए थे। बउआ, बौना, बटका, बंधुआ, बटला और कैटरीना मेरी जान। 
 
4) कैटरीना मेरी जान लगभग फाइनल हो गया था, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों का मानना था कि इससे यह कैटरीना कैफ की फिल्म लगती है। बाद में इसे बदलकर 'ज़ीरो' तय कर दिया गया। 
 
5) पहले यह फिल्म सलमान खान को ऑफर की गई थी। सलमान ने फिल्म की कहानी सुनी और बाद में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। 


 
6) मार्च 2016 में शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी।  
 
7) बतौर हीरो शाहरुख खान बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो हैं जो बौने का किरदार निभा रहे हैं। बतौर चरित्र अभिनेता जॉनी लीवर फिल्म आशिक (2001) और अनुपम खेर फिल्म जानेमन (2006) में बौने का किरदार निभा चुके हैं। इन दोनों के अलावा कमल हासन ने अप्पू राजा (1989) और जगथी श्रीकुमार ने अथभूथ द्वीपू (2005) में बौने का किरदार निभाया है। 
 
8) कैटरीना कैफ को इस फिल्म में लेने की सलाह सलमान खान ने दी थी। शाहरुख के पहले कैटरीना को फिल्म के लिए चुन लिया गया था। 
 
9) शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का शर्मा इसके पहले साथ में जब तक है जान में नजर आ चुके हैं। 
 
10) कैटरीना कैफ इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ का ही रोल निभाने वाली थी, लेकिन बाद में उनके किरदार का नाम बबीता कर दिया गया। वे ‍ज़ीरो में फिल्म स्टार बनी हैं। 


 
11) फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में जिस तकनीक का उपयोग किया गया है उसी से प्रेरणा लेते हुए शाहरुख को फिल्म में बौना दिखाया गया है। 'फोर्स्ड पर्सपेक्टिव फोटोग्राफी' तकनीक के जरिये किसी कलाकार को इस तरह से शूट किया जाता है जिससे उसके दूर होने, पास होने, लंबा या छोटा होने का भ्रम पैदा होता है। 
 
12) अनुष्का शर्मा ने अपने रोल की तैयारी के लिए थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट से मुलाकात की थी। ये दोनों सेट पर तब मौजूद रहते थे जब अनुष्का शूटिंग कर रही होती थीं। 
 
13) शुरुआत में अनुष्का को शूटिंग के समय कठिनाई महसूस होती थी और वे कई रिटेक्स की जिद करती थीं। उन्होंने शाहरुख को भी धैर्य रखने के लिए कहा था। बाद में वे अपने किरदार में ढल गईं और काम आसान होता चला गया। 
 
14) इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं, लेकिन कई बड़े सितारों की झलक इसमें देखने को मिलेगी। इसमें अभय देओल, आर माधवन, सलमान खान, काजोल, रानी मुखर्जी, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, जूही चावला शामिल हैं। 
 
15) श्रीदेवी इस फिल्म के जरिये आखिरी बार बड़े परदे पर नजर आएंगी। उन्होंने अपनी मृत्यु के कुछ दिनों पूर्व ही 'ज़ीरो' के लिए शूटिंग की थी। 

Show comments

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख