dharma sangrah

मोहेंजो दारो... रितिक ने लिए 50 करोड़...10 खास बातें

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2016 (22:39 IST)
1
मोहेंजो दारो फिल्म बनाने का विचार निर्देशक आशुतोष गोवारीकर को भुज में आया था जब वे लगान (2001) की शूटिंग कर रहे थे। ये कौन लोग थे? कैसे जीवन यापन करते थे? अचानक कहां चले गए? जैसे प्रश्न आशुतोष के दिमाग में उठे और उन्होंने फिल्म बनाने का निश्चय किया। ये बात और है कि इस विषय पर फिल्म बनाने में उन्हें पन्द्रह से ज्यादा वर्ष लग गए। 

2
आशुतोष ने पहले ही सोच लिया था कि 'मोहेंजो दारो' वे रितिक रोशन को लेकर ही बनाएंगे। यदि रितिक फिल्म करने से मना कर देते तो आशुतोष यह फिल्म नहीं बनाते। 
रितिक ने ली कितनी फीस... अगले पेज पर
 
 
 

3
कहा जा रहा है कि रितिक रोशन ने 'मोहेंजो दारो' में अभिनय करने के बदले में 50 करोड़ रुपये लिए हैं। 

4
'मोहेंजो दारो' 120 करोड़ की लागत से तैयार हुई है। प्रिंट्स और पब्लिसिटी सहित फिल्म की कुल लागत होती है 145 करोड़ रुपये। 
कैसे चुना पूजा हेगड़े को... अगले पेज पर
 
 

5
फिल्म में पूजा हेगड़े के रूप में नया चेहरा इसलिए लिया गया क्योंकि आशुतोष किसी स्थापित हीरोइन को नहीं लेना चाहते थे। उनके अनुसार वे ऐसी हीरोइन चाहते थे जो किसी इमेज में न बंधी हो। जिसके बारे में दर्शक ज्यादा नहीं जानते हों। 

6
पूजा हेगड़े तमिल और तेलुगु सिनेमा कर चुकी हैं। पूजा को एक विज्ञापन में आशुतोष की पत्नी सुनीता ने देखा। आशुतोष ने ऑडिशन के लिए बुलाया और पूजा का चयन हो गया। 
25 एकड़ का सेट... अगले पेज पर
 
 

7
गुजरात स्थित भुज में इस फिल्म का बड़ा सेट लगाकर इस शहर को बसाया गया। मोहेंजो दारो का सेट 25 एकड़ में लगाया गया और छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दिया गया। 

8
फिल्म बनाने के पूर्व आशुतोष ने कई किताबें पढ़ीं। विशेषज्ञों से मिले। खोजबीन की। संतुष्ट होने पर उन्होंने फिल्म शुरू की। 
सेंसर का कमाल... अगले पेज पर
 
 
 

9
आशुतोष गोवारीकर ने परफेक्शन पर पूरा ध्यान दिया। एक एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्होंने 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया। 

10
सेंसर ने 'मोहेंजो दारो' को बिना किसी कट के पास किया है।
Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख