Daily Horoscope
✕

ऑनस्क्रीन भाभी को दिल दे बैठे थे राम कपूर, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (18:03 IST)
Ram Kapoor Birthday: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर 1 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राम कपूर ने अपने लुक्स नहीं बल्कि अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। राम कपूर ने कई सीरियलों में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। 
 
राम कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राम कपूर ने अपनी ऑनस्क्रीन भाभी गौतमी गाडगिल के साथ शादी रचाई है। दोनों ने टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' में देवर-भाभी का किरदार निभाया था। 
 
राम कपूर और गौतमी ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। 'घर एक मंदिर' के सेट पर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने बाद जब दोनों ने अपने घरवालों से शादी की बात की तो कोई तैयार नहीं हुआ। इसकी वजह थी कि राम पंजाबी थे और गौतमी मराठी। 
 
हालांकि गौतमी की लाइफ में राम कपूर पहला प्यार नहीं थे। गौतमी गाडगिल को राम कपूर से पहले एक फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से प्यार हुआ था। दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि शादी के कुछ समय बात ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद गौतमी को राम कपूर से प्यार हुआ और दोनों ने शादी रचा ली।
 
राम कपूर टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, उड़ान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एजेंट विनोद, हमशक्ल, मानसून वेडिंग, मेरे डैड की मारुति, हजारों ख्वाहिशें, लव यात्री, थप्पड़ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख