dharma sangrah
✕

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी पर दर्शकों को खींचने की बड़ी जिम्मेदारी, क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (15:28 IST)
गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद सिनेमाघर खुल चुके हैं, लेकिन अभी भी दर्शक पूरी तरह से थिएटर में लौटे नहीं हैं। इस दौरान कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई। पिछले सप्ताह 'बधाई दो' प्रदर्शित हुई जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर जैसे सितारे थे, लेकिन फिल्म को खास दर्शक नहीं मिले। 
 
गंगूबाई काठियावड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। अजय देवगन ने भी स्पेशल एपियरेंस किया है। यह एक नायिका प्रधान फिल्म है। सबसे बड़ी बात यह संजय लीला भंसाली की फिल्म है। 
संजय लीला भंसाली स्टार निर्देशक हैं। उनका नाम जुड़ा होने से दर्शक उम्मीद लगाता है कि उसे एक भव्य और अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी इस समय अच्छा है। 
 
उनकी पिछली तीन फिल्में, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही हैं। इन फिल्मों का विषय बहुत मजबूत था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे थे। इसलिए यह फिल्म खासी सफल रही थीं। 
गंगूबाई काठियावड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों को फिर से सिनेमाघर लाने की है। लोग रेस्तरां जा रहे हैं, घूमने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिनेमाघर की ओर पुराने तरीके से नहीं लौटे हैं। क्या आलिया भट्ट और संजय भंसाली के नाम उन्हें खींचने में कामयाब रहेंगे? 
 
फिल्म का विषय ऐसा है कि फैमिली ऑडियंस, जो कि भंसाली की फिल्मों को देखती आई है, इस बार शायद दूरी बना कर रखे। फिल्म का ट्रेलर को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। आलिया भट्ट के चयन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि इस मूवी को हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था जहां इसे पसंद किया गया। 
 
फिल्म अच्छी है या बुरी, ये तो बाद में पता चलेगा। अहम सवाल है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म क्या अच्छी ओपनिंग लेगी? फिल्म बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस में अच्छी ओपनिंग ले सकती है, लेकिन छोटे शहरों में फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता नहीं है। साथ ही छोटे शहरों में अभी भी कई सिनेमाघरों में ताले लटके हैं। 
 
यदि गंगूबाई को आठ से दस करोड़ के कलेक्शन से भी शुरुआत करती है तो यह बेहतरीन माना जाएगा। साथ ही फिल्म को वलिमै से भी टक्कर मिलने वाली है। यह दक्षिण भारतीय फिल्म एक मसाला मूवी है जिसे हिंदी में डब कर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल गंगूबाई काठियावाड़ी के पक्ष में कम बाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख