biodatamaker

सिनेमाघर खुले पर दर्शक गायब, फिल्म उद्योग की हालत खस्ता

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (17:33 IST)
सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिल चुकी है, इसके बावजूद हर शहर में गिने-चुने सिनेमाघर खुले हैं। मल्टीप्लेक्स में एक या दो स्क्रीन ही चालू किए गए हैं जिनमें महज दो या तीन शो प्रतिदिन दिखाए जा रहे हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वाले तो हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं कि महीनों से लटके ताले को खोला जाए। 
 
दरअसल कोई फिल्म ही दिखाने को नहीं है। दर्शक नई फिल्म तो देखने आते नहीं, तो भला पुरानी फिल्में कौन देखेगा? जो शो चल रहे हैं उनमें गिनती के दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। इतने में तो सिनेमाघर के बिजली का खर्चा भी नहीं निकलता। फिल्म उद्योग वालों की हालत खस्ता है। बड़े निर्माता अपनी फिल्म तभी रिलीज करना चाहते हैं जब पूरी कैपिसटी के साथ फिल्म दिखाने की इजाजत मिले। फिलहाल जो हालात है उसे देखते हुए तो इस दो-तीन महीने इस बात के आसार नहीं हैं। तब तक सिनेमाघर वाले जूझते रहेंगे। 
 
क्या दर्शक सिनेमाघर आने से डर रहे हैं? इसका जवाब तो तभी पता चलेगा जब बड़ी या नामी स्टार की कोई फिल्म रिलीज होगी। यदि उसे दर्शक नहीं मिलेंगे तो जवाब मिल जाएगा कि कोरोना का डर कायम है। फिलहाल तो अनुमान ही लगाया जा सकता है। 
 
सैनिटाइजेशन और सरकार की गाइडलाइडन को फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई सिनेमाघरों की आमदनी बहुत कम है ऐसे में वे नए खर्चे का भार नहीं उठा सकते। अभी तो सिनेमाघर वेंटिलेटर पर हैं। खोलने के नाम पर ही दरवाजे खोल दिए हैं।

Show comments

अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे मुकेश, फिर ऐसे बने हिंदी सिनेमा की ‘दर्द भरी आवाज’

नानी के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, अनिरुद्ध के कॉन्सर्ट में लॉन्च होगा 'द पैराडाइज' का दूसरा गाना

राणाबाली रिलीज डेट का ऐलान: दशहरे के खास मौके पर आएगी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना स्टारर एपिक पीरियड ड्रामा

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख