biodatamaker

दृश्यम 2 की कैसी है एडवांस बुकिंग? कितना रहेगा पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

Updated: गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (11:50 IST)
अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला भाग खूब पसंद किया गया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन 70 करोड़ के आसपास रहे जो कि बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन टीवी पर यह फिल्म खूब पसंद की गई।
 
दरअसल दृश्यम के एक सप्ताह पहले बाहुबली और एक सप्ताह बाद बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों के बीच में दृश्यम को रिलीज होना महंगा पड़ा और फिल्म का बिज़नेस कम रहा। 
 
बहरहाल, दृश्यम 2 अब रिलीज की कगार पर है और इस समय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का व्यवसाय बहुत कम हो गया है। धड़ाधड़ फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हालांकि फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हीरो अजय देवगन की पिछली दो फिल्में 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' फ्लॉप रही हैं। फिर भी दृश्यम 2 से उम्मीद की जा सकती है।  
 
एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो मल्टीप्लेक्स में इसे शुरू हुए अरसा हो गया है। 17 तारीख तक शुक्रवार के करीब 41 हजार टिकट बिक चुके हैं। शनिवार के करीब 24 हजार और रविवार के करीब 18 हजार टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यदि फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आती है तो शनिवार और रविवार के टिकट इससे डबल बिक जाएंगे। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो ये 10 करोड़ के आसपास रह सकता है। वर्तमान दौर को देखते हुए ये अच्छा कहा जा सकता है। खास बात ये है कि युवा भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं जो कि बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है। 
 
बॉलीवुड को दृश्यम 2 से बहुत उम्मीद है। हालांकि पिछले दिनों कई रीमेक फ्लॉप रहे हैं, लेकिन मलयालम में बनी दृश्यम 2 ज्यादा लोगों ने नहीं देखी है इसलिए इस फिल्म से उम्मीद की जा सकती है। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख