dharma sangrah
✕

धर्मेन्द्र से जलते थे दिलीप कुमार, कहते थे अल्लाह से शिकायत करूंगा

Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (19:04 IST)
दिलीप कुमार को धर्मेन्द्र अपना बड़ा भाई मानते थे। दिलीप कुमार की फिल्मों को देख ही उनके मन में फिल्म अभिनेता बनने की तमन्ना जागी और वे पंजाब से मुंबई भाग कर आ गए। फिल्मों में जब उनकी पहचान बन गई तो दिलीप कुमार के मन में भी उन्होंने अपनी जगह बना ली। 
 
दिलीप कुमार पर हमेशा धर्मेन्द्र का प्यार बरसता रहा। जब मन हुआ वे दिलीप साहब के घर पहुंच जाते थे। कभी सायरा भाभी के हाथों की बिरयानी खाते थे तो कभी खुद अपने घर से ले जाते थे। दिलीप साहब भी धर्मेन्द्र को बहुत चाहते थे। वे जानते थे कि पंजाब के इस पुत्तर का दिल सोने का है और यह उनका दिल से सम्मान करता है। इसलिए दिलीप साहब के घर जाने पर धर्मेन्द्र के लिए कोई रोक-टोक नहीं थी। अपॉइंटमेंट तो छोड़िए, बिना फोन लगाए जब दिल किया दिलीप साहब का दरवाजा धर्मेन्द्र खटखटा देते थे और फिर घंटों तक बातचीत हुआ करती थी। 
 
धर्मेन्द्र हमेशा दिलीप कुमार के पैरों में बैठते थे। दिलीप साहब कई बार धर्मेन्द्र से गुजारिश करते थे धर्मेन्द्र से कि अमां यार बराबरी पर सोफे पर बैठो। तुम भी बड़े स्टार हो, लेकिन धर्मेन्द्र मुकर जाते थे। उन्हें दिलीप कुमार के कदमों में बैठने में ही सुकुन महसूस होता था। 
 
दिलीप कुमार पठान थे तो धर्मेन्द्र भी पंजाब के हट्टे-कट्टे नौजवान थे। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप साहब ने कह दिया कि वे धर्मेन्द्र से ईर्ष्या करते हैं। सुनने वाले सन्न रह गए कि यह क्या कह रहे हैं अभिनय सम्राट। 
 
अब अभिनय सम्राट तो बहुत सोच-समझ कर ही बोलते थे। यह बात उन्होंने कही है तो जरूर ही इसका कोई मतलब होगा। आखिर क्यों? सभी की जुबां पर सवाल था। 
 
सोच-विचार कर अभिनय सम्राट बोले कि इस धर्मेन्द्र को अल्लाह मियां ने कितना खूबसूरत बनाया है। इसका चेहरा कितना मासूम है। शरीर से यह कितना हष्ट-पुष्ट है। मैं जब ऊपर जाऊंगा तो अल्लाह से इस बात की शिकायत करूंगा कि मुझे धर्मेन्द्र जैसा हैंडसम क्यों नहीं बनाया? धर्मेन्द्र जैसा शरीर क्यों नहीं दिया? 
 
अभिनय सम्राट की यह बात सुन सब हंस पड़े। बातों ही बातों में दिलीप कुमार ने धर्मेन्द्र की क्या तारीफ कर दी। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख