Govardhan puja
✕

अपने डूबते करियर को बचाने के लिए शाहरुख खान करेंगे धूम 4!

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (18:03 IST)
शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में दिलवाले, फैन, रईस और जब हैरी मेट सेजल अपेक्षा के अनुरूप व्यवसाय नहीं कर पाई। इनमें से फैन और जब हैरी मेट सेजल तो सौ करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई। इन असफलताओं ने किंग खान के सिंहासन को हिला दिया है। 
 
शाहरुख के स्टारडम पर सवालिया निशान लग गए हैं और उनक विरोधियों के स्वर तेज हो गए हैं। खबर है कि अपने डूबते करियर को बचाने के लिए शाहरुख अपने खास दोस्त आदित्य चोपड़ा के पास गए हैं। आदित्य के निर्देशन में शाहरुख ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी जैसी सफल फिल्में दी हैं। यही नहीं, आदित्य के बैनर यश राज फिल्म्स के लिए भी शाहरुख ने कई सफल फिल्में की हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार आदित्य चोपड़ा 'धूम' सीरिज की चौथी फिल्म 'धूम 4' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी मनीष शर्मा को दी है जिन्होंने आदित्य के लिए कुछ फिल्में निर्देशित की है।

बॉलीवु ड की खास ख बरों के लिए क्लिक करें

शाहरुख से जुड़े एक सूत्र ने बताया 'शाहरुख ने पिछले दिनों आदित्य से मुलाकात की और धूम सीरिज की फिल्म करने की इच्छा व्यक्त की। शाहरुख को एक ब्लॉकबस्टर की सख्त जरूरत है ताकि वे लोगों के मुंह बंद कर सके। धूम सीरिज की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और शाहरुख इस सीरिज के जरिये अपने करियर को फिर पटरी पर लाना चाहते हैं।' 
 
शाहरुख इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाएंगे। यूं भी इस सीरिज में निगेटिव किरदार निभाने वालों को ही चर्चा मिली है। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में रितिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान के किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे और उन्हें ग्लैमरस तरीके से दिखाया गया था। वैसे भी शाहरुख खान ग्रे किरदारों में जमते हैं। 
 
यह भी बताया गया है कि धूम 4 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की छुट्टी हो सकती है जिन्होंने धूम सीरिज की तीनों फिल्मों में काम किया है। धूम 4 को 'धूम रिलोडेड' नाम से बनाया जा सकता है। 2004 में धूम, 2006 में धूम 2 और 2013 में धूम 3 रिलीज हुई थीं। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख