Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा आमिर खान की दंगल का?

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (13:20 IST)
- दंगल के बारे में कुछ लोगों का विचार है कि इतनी बड़ी फिल्म प्रदर्शित हो रही है, लेकिन फिल्म को लेकर माहौल नहीं है। शाहरुख या सलमान खान की फिल्मों के आने के पूर्व जैसी चर्चा होती है वैसी दंगल की नहीं हो रही है। 
 
- ये कोई नई बात नहीं है। आमिर खान की हर फिल्म के प्रदर्शित होने के पहले ऐसा ही लगता है, लेकिन फिल्म रिलीज होकर धमाल मचा देती है। बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर देती है।  
 
बॉली वुड एक्टर्स का स्कोर कार्ड... क्लिक करें 
 
- दंगल निर्माताओं के लिए सुरक्षित फिल्म है। प्रदर्शन के पूर्व ही निर्माता फायदे में आ गए हैं। सवाल प्रतिष्ठा का है। आमिर की फिल्म कहां तक जाती है, प्रश्न यह है। आमिर खुद नए कीर्तिमान बनाते हैं और फिर खुद ही इसे ध्वस्त करते हैं। उनका मुकाबला खुद से है। 

सल मान को किस स्टार ने कहा घमंडी... क्लिक करें 
 
- दंगल के ट्रेलर पसंद किए गए हैं और दर्शकों को फिल्म के पूर्व ही पता है कि कैसी कहानी है, क्या विषय है। प्रस्तुतिकरण पर सारी बात टिकी हुई है। वैसे यदि आमिर फिल्म से जुड़े हैं तो मनोरंजन की पूरी गारंटी है। आमिर अपनी फिल्मों का चयन सोच समझ कर करते हैं और उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 
 
बॉली वुड एक्ट्रेसेस का स्कोर कार्ड... क्लिक करें 
 
- 23 दिसम्बर को 'दंगल' प्रदर्शित हो रही है। उस दिन छुट्टी नहीं है, बावजूद इसके बावजूद फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी और पहले दिन के कलेक्शन जबरदस्त रहेंगे। पहले दिन के कलेक्शन 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। दूसरे दिन भी लगभग यही आंकड़ा रहेगा। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी है और फिल्म 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है। इस तरह से पहले वीकेंड में ही यह फिल्म सौ करोड़ क्लब का सदस्य बन जाएगी। 
 
- पहला सप्ताह खत्म होने तक फिल्म दो सौ करोड़ के आंकड़े के आसपास रहेगी। इसके बाद का सफर फिल्म की गुणवत्ता पर निर्भर रहेगा। यदि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आती है तो लाइफ टाइम कलेक्शन 350 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। 
 
- कुल मिलाकर 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। 
Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख