Daily Horoscope
✕

सही या गलत... सैफ-करीना के बेटे का नाम 'तैमूर'

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2016 (17:41 IST)
भले ही कहा जाता हो कि नाम में क्या रखा है, 'गुलाब' को चाहे किसी भी नाम से पुकारो वो फिर भी खुशबू ही देगा, बावजूद इसके नाम तो नाम ही होता है। इसकी महत्ता कम नहीं होती। खासकर किसी बच्चे का नाम रखा जा रहा हो तो तमाम बातें ध्यान रखी जाती हैं। नाम ऐसा न हो कि उसे स्कूल या कॉलेज में चिढ़ाया जाए। हमारे यहां किसी को चिढ़ाना हो तो उसके नाम में से ही कुछ ऐसा निकाला जाता है ताकि वो चिढ़ जाए। 
 
यही वजह है कि दुर्योधन, विभीषण, कंस जैसे नाम किसी के नहीं रखे गए। यदि किसी का नाम कंस हो तो पहली छवि उसके बदमाश होने की ही बनती है। ज्यादा दूर नहीं जाए तो 'प्राण' नाम भी बहुत कम सुनने को मिलता है। प्राण निहायत ही शरीफ इंसान थे, लेकिन परदे पर हमेशा बुराई के साथ खड़े रहते थे, इसलिए लोगों ने बच्चों के नाम प्राण नहीं रखे। 
 
प्राण की बेटी ने तो एक सर्वेक्षण ही कर डाला था कि फलां सन के बाद कितने लोगों ने बच्चों के नाम प्राण रखे हैं और नतीजा लगभग शून्य ही रहा। इससे पता चलता है कि प्राण ने इस नाम को कितना बदनाम कर दिया। हिटलर नाम भी किसी ने नहीं रखा। 


 
ये सब बातें इसलिए की जा रही है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बेटे का नाम 'तैमूर' रखा है। अब ये उनका मामला है ‍कि वे बच्चे का नाम तैमूर रखें या कुछ और, लेकिन सोशल साइट्स की दुनिया में कुछ भी 'पर्सनल' नहीं रहता। खासतौर पर से‍लिब्रिटीज़ की लाइफ पर तो लोग अतिक्रमण कर लेते हैं और उनकी हर बात पर टांग अड़ाने से बाज नहीं आते। बहस छिड़ गई है कि बच्चे का तैमूर नाम रखना सही है या गलत? 
 
तैमूर का उर्दू में मतलब होता है लोहा, यानी लोहे की तरह मजबूत शख्स, बहादुर। इसी नाम का एक राजा भी हुआ है। जिसके बारे में कहा जाता है कि युद्ध में घायल होने के बाद वह एक गुफा में छिप गया था। वहां पर एक चींटी को उसने देखा कि वह दीवार चढ़ने की कोशिश में बार-बार गिर जाती है। फिर उठती है, फिर चढ़ती है, फिर गिरती है। बार-बार प्रयास करने के बाद आखिरकार वह कामयाब होती है। तैमूर को चींटी से प्रेरणा मिली कि कभी भी हिम्मत मत हारो और उसने इसे अपने जीवन में अपनाया। 
 
यह तो हुई तैमूर के बारे में अच्छी-अच्छी बात, लेकिन तैमूर को लोग एक खूनी और क्रूर इंसान के रूप में जानते हैं। तैमूर के शरीर का दायां हिस्सा दुरुस्त नहीं था। इसलिए लोग उन्हें फारसी में तैमूरलंग (लंगड़ा तैमूर) कहते थे। तैमूरलंग इतना क्रूर था कि दुश्मनों के सिर काट कर जमा करता था। वह किसी राजपरिवार में पैदा नहीं हुआ था। एक आम परिवार में पैदा हुआ तैमूरलंग चोर था और भेड़ों की चोरियां करता था। 
 
तैमूर के बारे में कई किस्से प्रचलन में हैं, जिससे उनकी एक क्रूर और बुरे इंसान की छवि बनती है। इसलिए तैमूर नाम को पसंद नहीं किया जाता है। सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है और इसीलिए बातें बन रही हैं। अब लोगों का काम ही है कहना।
Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख