Daily Horoscope

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा उठाते थे कोल्ड ड्रिंक के बक्से, जानिए 10 खास बातें

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (17:43 IST)
1. सफलता हासिल करने से पहले कपिल शर्मा आजीविका कमाने के लिए कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे। वे मुंबई आने से पहले पीसीओ और कपड़े की मिल में भी काम कर चुके थे।

 
2. कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे। उनके भाई अशोक शर्मा भी पुलिस में ही काम करते हैं। कपिल ने काफी कम उम्र में ही अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था।

3. कपिल को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्हें कॉल करके बुलाया गया और उन्होंने इस शो को जीतकर खुद को साबित किया।
4. कपिल जब बहन की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे, तभी वे संयोग से ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीत गए। इससे मिली 10 लाख रुपए की इनामी राशि से उन्होंने धूमधाम से बहन की शादी की।

5. कपिल शर्मा कॉमेडियन के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने ऑकेस्ट्रा में भी गाया है। वे इम्प्रोवाइज के लिए मशहूर हैं। उनके बोलने का लहजा और भाषाई पकड़ उन्हें बाकी कॉमेडियन्स से अलग बनाती है।

6. 'कॉमेडी नाइट विद कपिल’ ने कपिल को व्यक्तिगत रूप से पहचान दिलाई। इस शो के साथ उनका नाम ही जुड़ गया था। इसकी होस्टिंग उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई। आज वे सबसे सफल कॉमेडियन हैं।
7. कपिल शर्मा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह अब तक दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' में नजर आ चुके हैं।

8. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। इससे उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

9. कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की। गिन्नी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे।

10 कपिल शर्मा की एक प्यारी सी बेटी भी है। जिसका नाम अनायरा है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख