ganesh chaturthi

पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करेंगी बॉलीवुड की ये 4 फ्रेश जोड़ियां

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (16:02 IST)
कोरोनावायरस और लॉकडाउन की वजह से पूरे देश की रफ्तार कई महीनों तक थम सी गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी अपने काम की तरफ लौट रही है। एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स वापस एक्शन में आ गए हैं और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं ताकि दर्शक कुछ रिफ्रेशिंग सिनेमा देख सकें।

अगर रिफ्रेशिंग सिनेमा की बात की जाए तो आने वाले सालों में बड़े पर्दे पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं, जिन्हें आपने पहले कभी फिल्मों में साथ काम करते नहीं देखा। हम आपको कुछ ऐसी ही नई जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्मी’ में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। अक्षय और कियारा फिल्म ‘गुड न्यूज’ में भी साथ नजर आए थे, हालांकि फिल्म में दोनों के अपॉजिट दूसरे एक्टर थे।

प्रभास और दीपिका पादुकोण

डायरेक्टर नाग अश्व‍िन की अपकमिंग फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड किरदार निभाएंगे। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है, पर ये प्रभास की 21वीं फिल्म होगी।

रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अपॉजिट जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। यह फिल्म 80 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक है।

अक्षय कुमार और सारा अली खान

आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार पहली बार खुद से 28 साल छोटी सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख