sundarkand
✕

बिकिनी में बेबी बंप... सेलिना सहित इन हसीनाओं ने दिखाए

Published: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (17:43 IST)
सेलिब्रिटीज़ के लिए हवा-पानी की तरह जरूरी होता है चर्चा में बने रहना। मैगजीन, वेबसाइट पर चटपटी खबरें और फोटो उनके स्टारडम को जिंदा रखती है। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली ने बिकिनी पहन कर अपना बेबी बंप दिखाया था और अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की खबर दी। सेरेना ने एक पत्रिका का लिए न्यूड फोटोशूट करवाया और सुर्खियां बटोरीं। दोनों का उद्देश्य अलग-अलग था। सेलिना जेटली ने चर्चाओं में बने रहने के लिए यह किया और इंस्टाग्राम पर अपना फोटो शेयर कर जमाने को यह खबर दी। सेरेना ने संभवत: पैसों के लिए यह शूट करवाया और एक मैगजीन के मुखपृष्ठ पर उनकी बेबी बंप के साथ फोटो छपी। 

हॉलीवुड में प्रेग्नेंसी फोटोशूट का चलन बड़ा पुराना है। यहां जैसे ही कोई हीरोइन गभर्वती होती हैं कि मैगजीन वाले उसके पीछे पड़ जाते हैं। वे बेबी बंप के साथ उस हीरोइन का सबसे पहले फोटो छापना चाहते हैं। कुछ हीरोइनें बिना कुछ पैसे लिए यह कारनाम करती हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस डैमी मूर, पामेला एंडरसन ने इसे एक नया ही आयाम देते हुए न्यूड फोटो शूट के जरिए गर्भावस्था में औरत की निखरी हुई सुंदरता को दिखाने के लिए ऐसे शूट करवाए। 

भारत इस मामले में हॉलीवुड से थोड़ा पीछे है। यहां आमतौर पर गर्भवती स्त्री के पेट को छिपाया जाता है कि कहीं नजर न लग जाए, लेकिन सेलिना जैसी एक्ट्रेस अब बदलाव ला रही हैं। लिसा हेडन ने भी अपने बेबी बंप का प्रदर्शन कर अपने गर्भवती होने की सूचना दी थी। गंभीर किस्म के रोल करने वाली कोंकणा सेन ने भी अपना बेबी बंप दिखाया था। श्वेता साल्वे ने भी फोटो शूट करवाया था। बताया जाता है कि करीना कपूर खान जब प्रेग्नेंट थीं तब उन्हें भी एक फोटोशूट का प्रस्ताव मिला था, जिसके बदले भारी-भरकम राशि का प्रस्ताव था, लेकिन करीना ने इसे ठुकरा दिया।

हॉलीवुड में तो ऐसी हस्तियों की लंबी फेहरिस्त है जिन्होंने अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल को सार्वजनिक करने में कोई झिझक महसूस नहीं की। मशहूर पॉप सिंगर बियांस, ब्रिटनी स्पियर्स, किम कार्दशियन, जेसिका बेल, मिरान्डा केर और एना हेथवे जैसी मशहूर सेलिब्रिटिज ने प्रेग्नेंसी में बिकनी या न्यूड फोटो शूट करवाए हैं।

ऐसा भी देखा गया है कि प्रशंसकों को भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों की मां बनने या प्रेग्नेंसी में उत्सुकता होती है जिसका फायदा फिल्मी मैग्जीन उठाती है। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख