dharma sangrah
✕

अक्षय-रजनीकांत की 543 करोड़ रुपये की '2.0' क्या बाहुबली से आगे निकल पाएगी?

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (08:13 IST)
आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है और बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0' अब रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' का बजट 543 करोड़ रुपये है। इतनी भारी-भरकम लागत को बॉक्स ऑफिस से वसूलना आसान नहीं है। विभिन्न कारणों से फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। खासतौर पर पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी होने के कारण फिल्म को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
 
फिल्म के मेकर्स इसे कई भाषाओं में और कई देशों में रिलीज कर लागत वसूलने की योजना बना रहे हैं। बाहुबली और दंगल जैसी फिल्में भारतीय सिने इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। बाहुबली के दोनों भाग 250 करोड़ रुपये में बन गए थे, लेकिन 'रोबोट' का सीक्वल का ही 543 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है।
 
इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना है तो बाहुबली और दंगल जैसी फिल्मों से आगे निकलना होगा, जो कि कठिन नहीं है, लेकिन बहुत आसान भी नहीं है। रजनीकांत के स्टारडम पर सारा मामला टिका हुआ है जिनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। फिल्म के टीज़र/ट्रेलर सामने आए हैं और इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। 
 
इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन रजनीकांत और निर्देशक शंकर की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। अभिनेता प्रभास और निर्देशक एस राजामौली ने बाहुबली जैसी सफल फिल्म बना कर इन दोनों दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। रजनीकांत उनसे आगे निकल कर साबित करना चाहते हैं कि वे बड़े सितारे हैं। 
 
क्या बाहुबली से फिल्म आगे निकल पाएगी? इसका जवाब कुछ दिनों में मिलने वाला है। कहा जा सकता है कि 29 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली '2.0' में इतना तो दम है कि यह भारतीय फिल्मों की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख