Hanuman Chalisa
✕

ब्रह्मास्त्र से जीतेंगे बॉक्स ऑफिस की जंग, रणबीर-आलिया की सबसे महंगी मूवी

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (17:28 IST)
ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। इसे रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी ने बनाया है। इसके पहले दोनों ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम कर चुके हैं। लगभग 4 साल से इस फिल्म का काम रूक-रूक कर चल रहा है। कोरोना के कारण ही नहीं, अन्य व्यवधानों से भी ‍फिल्म का काम बाधित हुआ है। करण जौहर सक्षम फिल्म निर्माता हैं और इसी कारण ओवरबजट होने के कारण भी फिल्म का काम अभी तक चल रहा है। कहा जा रहा है कि 200 करोड़ रुपये तो फिल्म के वीएफएक्स पर ही खर्च कर डाले हैं। इनका इफेक्ट इतना शानदार बताया जा रहा है ‍कि भारतीय दर्शक इस तरह का अनुभव पहली बार करेंगे। फाइट सीन के दौरान जमीन-आसमान उलट-पुलट होते नजर आएंगे।

ब्रह्मास्त्र के टीज़र तैयार किए गए हैं। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि अब इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। प‍रिस्थितियां सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।

क्या है कहानी?
यह एक सुपरहीरोनुमा कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें ‘टाइम ट्रैवलिंग’ वाला विचार पिरोया गया है। रणबीर के किरदार के पास सुपर पॉवर है और वह खास मकसद के लिए हजारों साल पीछे जाता है। आलिया भट्ट का किरदार भी कुछ इसी तरह का है। अमिताभ बच्चन के किरदार के पास भी कुछ पॉवर हैं। शाहरुख खान जादूगर बने हैं तो मौनी रॉय तांत्रिक। नागार्जुन भी विशेष रोल में हैं। कुल मिलाकर मायावी शक्ति, हथियार और जादुई शक्तियों के इर्दगिर्द कहानी बुनी गई है। इस तरह की हॉलीवुड मूवी देखने वाले दर्शक क्या यह बॉलीवुड मूवी स्वीकारते हैं, आने वाले समय में पता चलेगा।

महंगी फिल्मों का बढ़ता चलन
भारत में भी अब महंगी फिल्में बनने लगी हैं। बाहुबली सीरिज की दो फिल्में 250 करोड़ में बनी थी। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का बजट करोड़ों में था। 'रोबोट' का बजट 250 करोड़ रुपये था। इसके सीक्वल '2.0' का बजट 542 करोड़ रुपये बताया गया। बहुत सारा पैसा पोस्ट प्रोडक्शन पर खर्च किया जा रहा है।

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख