dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस... नई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (11:11 IST)
कहने को तो सात अप्रैल को लाली की शादी में लड्डू दीवाना, मिर्जा जुलियट, मुक्ति भवन, ब्लू माउंटेंस और प्लेनेट ऑफ अवतार (डब) जैसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, लेकिन एक फिल्म में भी इतना दम नहीं है कि दर्शक इन्हें देखने के लिए टिकट खरीदें। 
 
सभी फिल्मों का हाल पहले शो के बाद ही समझ आ गया था क्योंकि गिनती के दर्शक इन्हें देखने पहुंचे थे। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ता गया हालात बद से बदतर होने लगे। देश के कई शहरों से खबर आई है कि दर्शकों के अभाव में शो रद्द करने पड़े। 
 
मल्टीप्लेक्स वालों ने तो एक या दो या तीन शो में इन फिल्मों को चलाना ही मुनासिब समझा। किसी तरह वे इन फिल्मों को खींच रहे हैं। ये फिल्में सिंगल स्क्रीन के लायक ही नहीं है, फिर भी जिन्होंने इन फिल्मों को लगाया उसमें से ज्यादातर ने दूसरे दिन ही फिल्म को उतार दिया। 
 
इन फिल्मों में बड़े सितारे नहीं हैं। न ही इनका प्रचार-प्रसार हुआ है। फिल्म अच्छी हो तभी माउथ पब्लिसिटी काम करती है, लेकिन इसके लिए भी कुछ दर्शकों को फिल्म देखना पड़ती है। छोटे शहरों में तो इनमें से अधिकांश फिल्में रिलीज ही नहीं हुई। मुक्ति भवन की फिल्म समीक्षकों ने तारीफ जरूर की, लेकिन इससे दर्शक अप्रभावित ही रहे। 
 
इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद कम रहे। सभी का जोड़ लगा लो तो भी करोड़ तक बात नहीं पहुंच पा रही है। बुरे हाल सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के हैं। पुरानी या डब फिल्मों का ही उन्हें सहारा है जिनके जरिये किसी तरह सप्ताह पूरा किया जाएगा। अगले सप्ताह फास्ट एंड फ्यूरियस 8 तथा बेगम जान प्रदर्शित होगी। कम से कम यह उम्मीद तो की जा सकती है कि इन फिल्मों जैसा हाल इन दोनों फिल्मों का नहीं होगा। 
Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख