Daily Horoscope
✕

दिवाली पर ही रिलीज होगी रोहित-अजय की गोलमाल अगेन!

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (16:39 IST)
रोहित शेट्टी ने अपनी लोकप्रिय सीरिज 'गोलमाल' का चौथा भाग 'गोलमाल अगेन' नाम से शुरू किया तो रिलीज डेट दिवाली को चुना। त्योहारों पर लोग हल्की-फुल्की और हास्य फिल्म देखना पसंद करते हैं। अचानक रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 को दिवाली पर प्रदर्शित करने की घोषणा हो गई। 
 
रोहित इस बड़ी फिल्म से टकराना नहीं चाहते हैं और उन्होंने अन्य रिलीज डेट्स के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आई है कि '2.0' दिवाली पर शायद प्रदर्शित न हो पाए। फिल्म का बहुत सारा काम बाकी है और फिल्म के निर्देशक शंकर जब तक संतुष्ट नहीं होंगे तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी। 
 
इस तरह की खबरों से रोहित बड़े खुश नजर आ रहे हैं। वे दिवाली पर ही फिल्म प्रदर्शित करने की सोच रहे हैं। इसी दिन आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी प्रदर्शित होगी। 
 
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि 'गोलमाल अगेन' और '2.0' टकरा भी सकती हैं क्योंकि रजनीकांत अपेक्षाकृत उत्तर भारत में कम लोकप्रिय हैं। साथ ही अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं। संभव है कि दिवाली पर त्रिकोणीय मुकाबला हो। 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख