dipawali
✕

बॉक्स ऑफिस... 'दंगल' का गणित... आमिर को मिलेंगे 148 करोड़ रुपये!

Updated: सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (13:44 IST)
वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'दंगल' वर्ष के आखिर में प्रदर्शित होने जा रही है। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म से बॉलीवुड की उम्मीद बहुत ज्यादा है। दिवाली के बाद प्रदर्शित किसी भी फिल्म ने ऐसा व्यवसाय नहीं किया है कि सभी के चेहरे खुशी से खिल जाए। रॉक ऑन 2, तुम बिन 2, फोर्स 2, कहानी 2 आदि फ्लॉप रही हैं। नोटबंदी ने बचे-खुचे व्यवसाय को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। खासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वाले बेहद परेशान हैं और उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 'दंगल' से उम्मीद है कि सिनेमाघरों की खोई हुई रौनक फिर लौट आएगी। 


 
आमिर खान की दंगल मात्र 50 करोड़ रुपये में तैयार हो गई है। 20 करोड़ प्रचार और प्रिंट्स पर खर्च हुए हैं। इस तरह से 70 करोड़ फिल्म का कुल बजट है। आमिर ने फीस नहीं ली है बल्कि वे मुनाफे में हिस्सेदार हैं। बजट से ज्यादा वसूली प्रदर्शन के पहले ही हो गई है। 
 
फिल्म के संगीत राइट्स 15 करोड़ रुपये, अन्य राइट्स 15 करोड़ में बिके हैं। सैटेलाइट राइट्स 55 करोड़ में बिके हैं। फिल्म जैसे ही सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करेगी, सैटेलाइट राइट्स में बीस करोड़ का इजाफा हो जाएगा और यह फिल्म के लिए बेहद मामूली बात है। रिलीज के पहले ही 85 करोड़ रुपये आ गए हैं और सौ करोड़ क्लब में शामिल होते ही राइट्स के बदले में 105 करोड़ रुपये‍ मिल जाएंगे। यानी एक तरह से 35 करोड़ रुपये तो फिल्म ने यूं ही कमा लिए हैं। 
 
फिल्म आसानी से 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय कर सकती है और यह आंकड़ा तीन सौ करोड़ पार भी जा सकता है। आमिर का फिल्म में 80 प्रतिशत हिस्सा है और लगभग सभी जगह फिल्म को वे ही प्रदर्शित कर रहे हैं। यदि फिल्म तीन सौ करोड़ का कलेक्शन भारत से करती है तो निर्माता को लगभग 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें आमिर का हिस्सा 120 करोड़ रुपये होगा। 35 करोड़ में से भी उन्हें 28 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस तरह से तीन सौ करोड़ रुपये के कलेक्शन में से आमिर को 148 करोड़ रुपये मिलेंगे जो किसी भी फिल्म स्टार की फीस से बहुत ज्यादा है। 
 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख