suvichar
✕

सिनेमा जगत के वे सितारे जिन्होंने 2020 में इस दुनिया को कहा अलविदा

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (13:58 IST)
कोरोनावायरस की वजह से यह साल बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। वहीं बॉलीवुड को एक और वजह से कई झटके लगे हैं। दरअसल, इस साल कई बॉलीवुड सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कई सितारों का निधन उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से हुआ तो कुछ को बीमारियों ने उबरने नहीं दिया और कुछ ने अपनी जिंदगी की अनिश्चितताओं के बीच खुद ही जिंदगी की डोर काट दी। फिल्म प्रशंसकों ने इस साल कई पुराने और नए कलाकारों को महामारी के बीच श्रद्धांजलि दी।

निम्मी-
देश में 25 मार्च से कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू हुआ था। उसी दिन गुजरे जमाने की अभिनेत्री निम्मी का निधन लंबी बीमारी के बाद हो गया। वह 88 साल की थीं और उनका वास्तविक नाम नवाब बानो था। उन्होंने 1950-60 के दशकों में आन, बरसात और दीदार जैसी फिल्मों में काम किया था।

इरफान खान-
अपने अभिनय के लिए देश से लेकर विदेश तक में मशहूर कलाकार इरफान खान का निधन कैंसर की वजह से 29 अप्रैल को हो गया। सिनेमा प्रशंसकों के लिए यह एक झटका सा था क्योंकि दर्शक उनके ठीक होने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। महज 54 साल की उम्र में द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाई और द नेमसेक में अभिनय के लिए मशहूर यह अभिनेता इस दुनिया से चला गया।

ऋषि कपूर-
इरफान खान के निधन की खबर से सिनेमा प्रेमी उबरे भी नहीं थे कि अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर आ गई। ऋषि कपूर की मौत भी कैंसर की वजह से ही हुई। वह 67 साल के थे। बॉबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाल रोमांटिक अभिनेता ने हाल के वर्षों में मुल्क और दो दूनी चार जैसी अलग विषय-वस्तु वाली फिल्मों में काम किया।
 
बासु चटर्जी-
रजनीगंधा, बातों बातों में और चितचोर जैसी फिल्मों के माध्यम से भारत के मध्यम वर्ग की रोजमर्रा की कहानी को पर्दे पर लाने वाले बासु चटर्जी का निधन 4 जून को हो गया। वह 93 साल के थे।

सुशांत सिंह राजपूत-
बॉलीवुड के लिए 14 जून को एक और बुरी खबर आई। एम एस धोनी के अभिनेता 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई में उनके आवास पर फांसी से लटकता हुआ मिला। इस असमय मौत से देश में मानसिक स्वास्थ्य समस्या को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई लेकिन जल्द ही इस बहस ने दूसरा रुख ले लिया और यह बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद, शक्ति संतुलन और फिल्म जगत में कथित मादक पदार्थों के सेवन की ओर मुड़ गई। 
 
सरोज खान-
सिनेमा जगत में 2,000 से ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकीं सरोज खान का निधन 3 जुलाई को 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया। मास्टरजी पुकारी जाने वाली खान ने धक धक और एक दो तीन जैसे गानों के लिए कोरियोग्राफी की थी।
 
जगदीप-
इसके बाद अपने हास्य अभिनय के लिए मशहूर जगदीप ने 81 साल की उम्र में 9 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लोग आज भी शोले फिल्म के उनके किरदार सूरमा भोपाली को नहीं भूल पाए हैं। उनका वास्तविक नाम सैय्यद इस्तियाक अहमद जाफरी था।

एस पी बालासुब्रमण्यम-
सिनेमा जगत ने इस साल मशहूर पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को भी खो दिया। उनका निधन 25 सितंबर को चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड-19 के बाद पैदा हुई दिक्कतों की वजह से हो गया। 74 वर्षीय गायक एसपीबी के लघु नाम से मशहूर थे। पांच दशक के लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 16 भाषाओं में एक से बढ़कर एक गीत गाए।
 
भानु अथैय्या-
भारत की पहली ऑस्कर पुरस्कार विजेता और परिधान डिजाइनर भानु अथैय्या का निधन 15 अक्टूबर को मुंबई में हो गया। वह 91 साल की थीं। मशहूर फिल्म निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी के लिए उन्होंने जॉन मोलो के साथ मिलकर कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था और इसके लिए उन्हें एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
सौमित्र चटर्जी-
भाषा, राज्य और देश की सीमाओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ने वाले कलाकार सौमित्र चटर्जी ने 15 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन कोविड-19 के बाद पैदा हुई दिक्कतों की वजह से कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया।

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख