Daily Horoscope

बिग बॉस या बिग बोर!

बिग बॉस सीजन 14 अपना प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। कोई भी चेहरा ऐसा नहीं है जो दर्शकों को शो की ओर खींच सके। अब सलमान के भरोसे ही शो को चलाया जा रहा है।

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (12:38 IST)
शुरुआत ही बिगड़ जाए तो फिर किसी शो को संभालना मुश्किल हो जाता है। बिग बॉस सीजन 14 के साथ यही हुआ। हर बार 14-15 लोग बिग बॉस के यहां घर-घर खेलने आते थे, लेकिन इस बार 10 चेहरे ही मिले। चेहरे भी ऐसे नहीं थे जिनको लेकर लोगों में उत्सुकता हो। 
 
चलिए, माना कि अनजान चेहरे भी कुछ दिनों में अपने खेल, व्यक्तित्व और हाव-भाव के जरिये अपनी पहचान बना लेते हैं, लेकिन सीजन 14 में ऐसा कोई भी दमदार व्यक्ति नजर ही नहीं आया। 
 
सभी को देख ऐसा लग रहा है कि वे ढेर सारे बिग बॉस के सीजन देख कर आ रहे हैं। कोई खुल कर सामने नहीं आ रहा है। इस कारण शो में नकलीपन और बनावटीपन हाजिर है और शो से दर्शक कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। 
 
शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी जल्दी दे गई। कविता कौशिक जैसे चेहरों को शो के अंदर भेजा गया, लेकिन ये बासी कढ़ी में उबाल लाने के सिवाय कुछ नहीं था। शो में इनके आने से कोई उछाल नहीं आया। 
 
बिग बॉस शो विवादों और झगड़ों के लिए जाना जाता है। दोस्ती और दुश्मनी के लिए जाना जाता है। प्यार की कलियां भी अंकुरित होती हैं, लेकिन इस बार शो में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिल रहा है। शो के मेकर्स तमाम कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन बंजर भूमि पर खेती करने का क्या फायदा। 
 
मजबूरन सलमान का सहारा लेना पड़ रहा है। सप्ताह में दो बार नजर आने वाले सलमान को कई बार तीन दिन तक खींचा जाता है ताकि इस सितारे के बलबूते पर दर्शक शो से चिपके रहे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। टीआरपी कितनी मिल रही है ये तो पता नहीं क्योंकि अब तो टीआरपी पर से भी यकीन उठ गया है। 
 
आईपीएल की मार भी शो पर पड़ी है। रोजाना रात को साढ़े दस बजे से यह शो शुरू होता है तब आईपीएल में मैच का रोमांच चरम पर होता है, ऐसे में मैच छोड़ कौन बिग बॉस देखना चाहेगा? 
 
शुरुआत बिगड़ चुकी है, देखना ये है कि क्या अब शो रंग में आता है या नहीं? 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख