सम्बंधित जानकारी
- अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, इस बात के लिए मांगी माफी
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैटरीना कैफ का एयरपोर्ट लुक, पीपीई किट पहने नजर आईं एक्ट्रेस
- Bigg Boss 14 : कविता कौशिक और निशांत मलखानी होंगे घर से बेघर!
- महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना, तो सफाई में कही यह बात
- डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा, राजस्थान में जल्द शुरू होगी शूटिंग!
बागी 4 में नजर आ सकता है टाइगर के साथ एक और स्टार
बागी 4 लगातार चर्चाओं में है, हालांकि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में ही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि इस बार कहानी दमदार हो तो एक्शन देखने का मजा दोगुना हो जाएगा, इसलिए वे अपने राइटर्स की टीम के साथ बैठ कर कहानी पर दिमाग लड़ा रहे हैं। फिल्म के बारे में लगातार बातें सामने आ रही हैं।
ये बात तो तय है कि टाइगर श्रॉफ फिर लीड रोल में होंगे क्योंकि उनके बिना बागी सीरिज की फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जहां तक हीरोइन का सवाल है तो कह दिया गया है कि स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही हीरोइन तय होगी, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और दिशा पटानी में मुकाबला बताया जा रहा है।
अब एक और नई बात सामने आई है। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक टाइगर के साथ एक और स्टार फिल्म में देखने को मिलेगा। हालांकि उसका रोल लंबा नहीं होगा, लेकिन दमदार होगा और उसके दो-तीन जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। ये स्टार थोड़ा उम्रदराज होगा। अब ये कौन होगा, फिलहाल तय नहीं है।
बागी 4 की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इस बार एक्शन स्तर बहुत ऊंचा होगा। टाइगर ने तो तैयारियां शुरू कर दी हैं।
