kundali milan
✕

'गोविंदा नाम मेरा' में मजेदार पंचलाइन मारती नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, एक्ट्रेस ने की निर्देशक की तारीफ

Updated: शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (12:28 IST)
शशांक खेतान की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने विक्की कौशल की आकर्षक पत्नी की भूमिका निभाई है। अब तक की हर फिल्म में शानदार प्रदर्शन के साथ यह युवा अभिनेत्री भारतीय सिनेमा की एक ताकत बन गई हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में उन्हें अपने अभिनय के साथ ही कुछ बेहतरीन डायलॉग्स की बदौलत जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है।

 
भूमि पेडनेकर इस बात से रोमांचित हैं कि पर्दे पर पंचलाइन देने के लिए निर्माताओं ने उनके किरदार को सशक्त बनाया है, क्योंकि एक आदमी ही हमेशा से रोमांटिक कॉमेडी शैली में बेहतरीन संवाद बोलता था। ऐसे में उनका यह किरदार इंडस्ट्री में यथास्थिति को बदल देता है।
 
भूमि कहती हैं, ईमानदारी से कहूं तो मुझे फिल्म में पंच मारना बहुत पसंद है और मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मुझे शशांक द्वारा कुछ सबसे प्रफुल्लित करने वाले पंचलाइन दिए गए हैं। गोविंदा नाम मेरा में अपनी डायलॉगबाज़ी के बारे में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है, वह ये है कि ये डायलॉग्स एक्ट्रेस के हैं और यह हिंदी फिल्म उद्योग में रोमांटिक कॉमेडी के लिए पूरी तरह से नई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि परंपरागत रूप से केवल हीरो ही इस तरह के डायलॉग्स बोलकर लोगों के हंसाते थे।
 
भूमि ने कहा, मेरे निर्माता करण जौहर और निर्देशक शशांक खेतान ने आदर्शों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और हाल के दिनों में स्क्रीन पर देखे गए कुछ सबसे चटपटे संवादों को बोलने के लिए एक लड़की को सशक्त बनाने के बारे में सोचा, जो मेरे लिए खुशी की बात है। वे कहती हैं, गौरी वाघमारे वास्तव में मेरे द्वारा पर्दे पर निभाए गए सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है।
 
अपने किरदार के बारे में, भूमि आगे कहती हैं कि वे एक पुरुष के बराबर हैं, और एक पुरुष को लगातार यह याद दिलाती हैं कि लड़की होना उन्हें कमतर नहीं बनाता, बल्कि वे काम के साथ ही अपना निर्णय लेने में भी पूरी तरह सक्षम हैं। भूमि को उम्मीद है कि वे अपने इस किरदार के जरिए सभी का मनोरंजन कर सकती हैं और जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो दिल खोलकर हंसेंगे।
 
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है। ये एक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख