dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर क्या आर्टिकल 15 कर पाएगी कबीर सिंह का मुकाबला?

Updated: बुधवार, 26 जून 2019 (18:57 IST)
28 जून को 'आर्टिकल 15' रिलीज होने जा रही है जिसका ट्रेलर खासा पसंद किया गया। ट्रेलर देख लग रहा है कि यह एक विचारोत्तेजक फिल्म है जिसमें एक मुद्दे को दर्शाया गया है। आयुष्मान खुराना पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और 'बधाई हो' तथा 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों के बाद उनका कद बढ़ा है। 
 
इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 21 जून को शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धूम मचा रखी है। फिल्म को ऐसी सफलता मिल रही है जैसी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। 
 
फिल्म दूसरे सप्ताह में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी इस बात की पूरी उम्मीद है। ऐसे में 'आर्टिकल 15 को बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 
 
दर्शकों का झुकाव 
दर्शकों का झुकाव इस समय 'कबीर सिंह' की ओर ज्यादा है। उनकी पहली पसंद यह फिल्म है। लिहाजा 'आर्टिकल 15' की ओपनिंग प्रभावित हो सकती है। 
 
कम स्क्रीन और कम शो 
जिन सिनेमाघरों में भी कबीर सिंह चल रही है वे दूसरे सप्ताह में भी इसे चलाना चाहते हैं। इस कारण फिल्म को कम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मिलेंगे। साथ ही मल्टीप्लेक्स में भी कम शो और ऑड शो टाइम फिल्म को मिलेंगे जिसका असर व्यवसाय पर पड़ेगा। 
 
आर्टिकल 15 की ओपनिंग को बहुत हद तक 'कबीर सिंह' प्रभावित करेगी। फिल्म माउथ पब्लिसिटी के बूते पर ही जोर पकड़ सकती है।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख