dharma sangrah
✕

अमिताभ बच्चन की डॉन के लिए लगी थी ऐसी लाइन

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (14:06 IST)
कहते हैं कि हिंदी फिल्म के इतिहास में अमिताभ बच्चन जैसा लोकप्रिय स्टार और कोई नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के प्रति ऐसी दीवानगी थी कि महीनों तक उनकी फिल्में सिनेमाघर में हाउसफुल चला करती थी। टिकट ब्लैक हुआ करते थे। 
 
टिकट की कालाबाजारी करने वालों के लिए वे देवता से कम नहीं थे। उनका घर अमिताभ की फिल्मों की टिकट की कालाबाजारी से ही चला करता था। अमिताभ की लोकप्रियता को आज के पैमाने पर तौला जाए तो शाहरुख-आमिर-सलमान की लोकप्रियता को मिला लिया जाए तो भी वे अमिताभ बच्चन से बेहद पीछे नजर आएंगे। 
 
हाल ही में अमिताभ के फैन ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट किया है, जिसे अमिताभ बच्चन ने भी रिट्विट किया है। यह फोटो उस समय का है जब डॉन रिलीज हुई थी। मुंबई स्थित न्यू एक्सीलियर सिनेमा में डॉन की एडवांस बुकिंग चल रही है और लंबी लाइन देखी जा सकती है। 
उस दौर में सिनेमा का टिकट पाने के लिए दो-दो घंटे से भी ज्यादा लाइन में लगना पड़ता था। लाइन में लग कर टिकट पा लेना मानो युद्ध जीतने के समान हुआ करता था। यह आलम तब का है जब सिनेमाघर में सीटों की संख्या एक हजार के आसपास हुआ करती थी जबकि आज के दौर में मल्टीप्लेक्स में सीटों की संख्या दो सौ से चार सौ के बीच हुआ करती है। 
 
अमिताभ के फैन घंटों पहले लाइन में लग कर टिकट पाने की जुगाड़ लगाया करते थे। एक शो का टिकट नहीं मिला तो वे दूसरे शो के लिए लाइन में खड़े हो जाया करते थे। तब सिनेमा मनोरंजन का एकमात्र और सस्ता साधन था। पायरेसी भी नहीं थी, लिहाजा सिनेमाघरों में दर्शकों की खासी संख्या हुआ करती थी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख