biodatamaker
✕

सलमान खान ने अक्षय कुमार के साथ ठीक नहीं किया... बाहुबली इफेक्ट!

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (19:14 IST)
लोग चौंक गए थे। जिस बॉलीवुड में एक हीरो दूसरे हीरो की असफलता का जश्न मनाता है वहां ऐसी खबर की उम्मीद किसी को नहीं थी। सलमान खान बन गए निर्माता और उनकी फिल्म में हीरो अक्षय कुमार। बात हजम करने में वक्त लगा क्योंकि इस तरह की बातों के आदी नहीं है। 
 
सारागढ़ी के युद्ध पर फिल्म बनाने की योजना बनाई गई थी। निर्माता के रूप में करण जौहर भी जुड़ गए और सोशल मीडिया में तीनों का श्वेत-श्याम फोटो इस घोषणा के साथ चमक रहा था। सलमान के 'दोस्त' शाहरुख खान ने भी बोला कि इस तरह के प्रयोग हॉलीवुड में तो होते रहते हैं। बॉलीवुड में भी होना चाहिए जब एक सुपरस्टार की फिल्म में दूसरा सुपरस्टार नजर आए। 
 
घोषणा होने के बाद फिल्म का आगे नहीं बढ़ पाना बॉलीवुड का पुराना रोग है। कई भव्य फिल्में बड़े-बड़े सितारों के साथ बनाने की घोषणाएं की गईं। मुहर्त पर ही लाखों रुपये फूंक दिए गए और फिर नील बटे सन्नाटा। वर्षों पहले सुभाष घई ने अमिताभ बच्चन को लेकर 'देवा' बनाने की बात अपने आपको शो-मैन मानने के मद में चूर होकर कही थी। मुहूर्त में ही इतना पैसा लगा दिया कि एक छोटे बजट की फिल्म बन जाए, लेकिन बाद में फिल्म बनी ही नहीं। 
 
यही हुआ सलमान खान की फिल्म के साथ। उत्सुकता था कि कब फिल्म शुरू होगी। कौन-कौन कलाकार होंगे, लेकिन कहीं से कुछ खबर नहीं। इस फिल्म के बजाय अक्षय दूसरी फिल्म साइन करते रहे और शूटिंग भी शुरू हो गई। फिल्म उद्योग की रग-रग से वाकिफ लोगों का माथा ठनका। जासूस दौड़ाए गए और जग्गा जासूसों ने बिना देर लगाए रहस्य से परदा उठा दिया। 
 
बात सामने आई कि फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है यानी कि बनने की संभावना नहीं के बराबर है। अचानक लगा कि बजट बहुत ज्यादा लगेगा और इतनी रिकवरी होना मुश्किल है। अक्षय कुमार इतने बड़े सितारे नहीं लगे जो इतने करोड़ों रुपये की लागत को वसूल पाएं। 
 
बाहुबली इफेक्ट भी मान सकते हैं। इस फिल्म में युद्ध के हैरत-अंगेज दृश्य देखने को मिले हैं। इनकी बराबरी करना आसान नहीं है। यदि सलमान-अक्षय की फिल्म के युद्ध वाले दृश्य बाहुबली से उन्नीस पड़ गए तो पटिया गोल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसी कारण से फिल्म के बारे में सोचना हाल-फिलहाल बंद कर दिया है। 
 
अक्षय कुमार तो हक्के-बक्के ही रह गए होंगे। उनके स्टारडम को कम आंक लिया गया। सलमान ऐसा उनके साथ करेंगे उन्होंने सोचा भी नहीं था। अक्षय के फैंस तो यही मानते हैं कि सलमान ने यह ठीक नहीं किया। खान दिलदार आदमी हैं। वह इसकी भरपाई जरूर करेंगे, लेकिन कब, यह मालूम नहीं है।  
Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख