Daily Horoscope
✕

कैटरीना कैफ निर्माताओं को टेप भी भेजने लगी!

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (18:46 IST)
बड़ी मुश्किल से कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर बनाया है। हिंदी उनके पल्ले नहीं पड़ती थी, बावजूद इसके उन्होंने हिंदी फिल्म की। बूम जैसी वाहियात फिल्म से शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ को एक मोड़ पर सलमान खान मिल गए और उनका करियर बन गया। 
 
रणबीर कपूर से वे इश्क कर बैठीं और करियर को लात मार दी। जब ब्रेक-अप हुआ तो फिर सलमान की याद आई। सलमान ने उन्हें 'टाइगर‍ जिंदा है' दिलाई और इस समय वे सलमान के अलावा शाहरुख खान (आनंद एल. राय की फिल्म) और आमिर खान (ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान) के साथ फिल्म कर रही हैं। एक ही समय में तीन सुपरस्टार्स के साथ काम करने का यह कारनाम वे दूसरी बार कर रही हैं। 
 
कैटरीना अपनी बहन इसाबेल को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलाने की फिराक में वर्षों से हैं। एक बार फिर वे सलमान की शरण में ही गई थीं और सलमान ने 'डॉ. कैबी' (जिसमें सलमान सह निर्माता थे) नामक अंतराष्ट्रीय फिल्म में इसाबेल को काम दिला दिया। फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी की खुद सलमान भूल गए होंगे कि कभी उन्होंने इस नाम की फिल्म बनाई थी। 
 
कैटरीना का करियर फिर रफ्तार पकड़ रहा है और ऐसे में उन्हें इसाबेल के करियर बनाने की चिंता हो रही है। कैटरीना ने हाल ही में स्वीकारा है कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को इसाबेल के ऑडिशन टेप भेज थे। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी इसाबेल के बारे में बात की, लेकिन किसी ने भी इसाबेल में रूचि नहीं दिखाई। 
 
बीच में खबर आई थी कि इसाबेल को लेकर कैटरीना खुद फिल्म बनाएंगी, लेकिन यह हिम्मत कैटरीना नहीं जुटा पाईं। खुद अपनी बहन के टैलेंट (?) पर विश्वास नहीं करती तो भला दूसरे कैसे करेंगे? अब कैटरीना को यह बात कौन समझाए। 
 
फिलहाल तो इसाबेल हिंदी सीख रही हैं इस उम्मीद के साथ कि मौका कभी भी टपक पड़ सकता है।  
Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख