Hanuman Chalisa

अजय देवगन की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर्स

गोलमाल अगेन अजय देवगन के करियर की सातवीं ऐसी फिल्म है जो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। साथ ही यह उनके करियर की सबसे बड़ी ग्रॉसर है। फिल्म ने दस दिनों में लगभग 167 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और यहां तक कोई उनकी फिल्म अब तक नहीं पहुंची है। संभव है कि दो सौ करोड़ क्लब में भी इस फिल्म के जरिये अजय देवगन की एंट्री हो जाए। यहां बात करते हैं अजय देवगन की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर्स की। यानी भारत में कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों की। 
 
नंबर 10 : दृश्यम (2015)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 76.16 करोड़ रुपये 
अजय देवगन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक। टीवी पर यह फिल्म खूब देखी गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता औसत से भी कम रही। सौ करोड़ का आंकड़ा भी यह छू नहीं पाई। गलत समय रिलीज होने का खामियाजा संभवत: इस फिल्म को भुगतना पड़ा। बजरंगी भाईजान और बाहुबली के ठीक बाद यह फिल्म रिलीज हुई और इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सामना ठीक से नहीं कर पाई। 

 
नंबर 9 : बादशाहो (2017) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 78.02 करोड़ रुपये 
अजय देवगन की यह फिल्म फ्लॉप रही थी। उम्मीद सौ करोड़ के कलेक्शन की थी, लेकिन फिल्म खास पसंद नहीं की गई और घाटे का सौदा साबित हुई। 

 
नंबर 8 : राजनीति (2010) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 93 करोड़ रुपये 
2010 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तब 93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो आज के दौर में 125 करोड़ या इससे भी ज्यादा का होता। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। 

 
नंबर 7 : सिंघम (2011)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 100 करोड़ रुपये 
सिंघम बन कर अजय देवगन ने जोरदार दहाड़ लगाई और उनकी यह अदा दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म को टीवी पर भी खूब देखा गया। यह फिल्म सुपरहिट रही। 

नंबर 6 : शिवाय (2016)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 100.35 करोड़ रुपये 
अजय देवगन के करियर की महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद किया था। बड़ा बजट फिल्म को ले डूबा और फिल्म को असफलता का मुंह देखना पड़ा। 

 
नंबर 5 : बोल बच्चन (2012) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 102 करोड़ रुपये 
रोहित शेट्टी और अजय की जोड़ी की एक और सफल फिल्म। फिल्म ने धीमे-धीमे चलते हुए सौ करोड़ का आंकड़ा छुआ। अजय के करियर की एक और हिट फिल्म। 

 
नंबर 4 : सन ऑफ सरदार (2012) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 105.03 करोड़ रुपये 
अजय की इस फिल्म के सामने शाहरुख खान की 'जब तक है जान' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बिजनेस प्रभावित हुआ, लेकिन अजय की फिल्म ने शानदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला किया। 


नंबर 3 : गोलमाल 3 (2010) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 107 करोड़ रुपये 
गोलमाल 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और सुपरहिट रही। गोलमाल सीरिज में कभी भी अजय को असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ा। 

 
नंबर 2 : सिंघम रिटर्न्स (2014) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 141 करोड़ रुपये 
सिंघम से भी जोरदार सफलता सिंघम रिटर्न्स को मिली। हालांकि इसमें सिंघम जैसा दम नहीं था, लेकिन सिंघम ब्रैंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला और यह सुपरहिट रही। 

 
नंबर 1 : गोलमाल अगेन (2017) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 203 करोड़ रुपये (चार सप्ताह में) 
सिंघम रिटर्न्स से बड़ी हिट देने के लिए अजय को तीन वर्ष इंतजार करना पड़ा। गोलमाल अगेन उनके करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करेन वाली बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर बनी। इस फिल्म ने सिंघम रिटर्न्स का लाइफ टाइम कलेक्शन बहुत जल्दी पार कर लिया। दस दिनों में 167 करोड़ रुपये का कलेक्शन यह कर चुकी है और सुपरहिट का खिताब इसे मिल गया है। 
 

Show comments

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' में दिखेगा एक्शन और राजनीति का धमाका

जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला, बॉलीवुड स्टार ने जोड़ा मुंबई का नया 'शाही पता'

'ICU... सर्जरी... फिर घर वापसी' अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा हड़कंप, आखिर क्या कहना चाहते हैं बिग बी?

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP के 'चलो संसद' मार्च को मिला बॉलीवुड का साथ, सड़क से सोशल मीडिया तक उठी आवाज

स्पेन की जीत पर मिया खलीफा का बड़ा दांव, 9.65 करोड़ रुपये लगाए और जीते 15.92 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख