dharma sangrah
✕

आमिर खान आज तक क्यों नहीं गए कपिल शर्मा के शो में?

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (18:58 IST)
छोटे से लेकर तो बड़े सितारे तक कपिल शर्मा के शो में जा चुके हैं। कोई फिल्म प्रमोशन के लिए गया तो कोई खुद को चमकाने के लिए। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सितारे भी कई बार इस शो में दिखाई दे चुके हैं, सिवाय आमिर खान के। कपिल के शो में आमिर खान कभी नहीं आए। आमिर खान को बुलाने के प्रयास कपिल ने किए, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
 
ज्यादातर फिल्मी सितारे इस शो में तभी आना पसंद करते हैं जब उनकी फिल्म रिलीज होने वाली रहती है। इस शो के जरिये वे उन दर्शकों तक पहुंच जाते हैं जहां तक उनका पहुंचना संभव नहीं होता। उनकी फिल्म की बात लोगों तक पहुंच जाती है। कपिल के शो की टीआरपी भी इन सितारों के कारण बढ़ जाती है। दोनों को एक-दूसरे की रोशनी उधार लेकर चमकते हैं। 
 
कपिल का शो जब से चल रहा है, आमिर खान की कई फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन आमिर कभी भी इस शो में जाकर अपनी फिल्म को देखने की अपील करते नजर नहीं आए। दरअसल आमिर को कई बार लगा है कि उनकी फिल्म को प्रमोशन की जरूरत नहीं है इसलिए कपिल क्या वे अन्य टीवी शो में भी नहीं गए। 
 
आमिर के प्रचार करने का तरीका अलग है। हर बार वे कुछ नई तरकीब सोच कर लाते हैं और उसी के मुताबिक प्रचार करते हैं। याद कीजिए, गजनी, थ्री इडियट्स या पीके के लिए उन्होंने किस तरह से प्रचार किया था। कभी उन्हें अपनी फिल्म को चलाने के लिए कपिल के शो की बैसाखियों की जरूरत नहीं पड़ी।  
 
सवाल ये उठता है कि कई बार स्टार इस शो में तब भी नजर आए जब उनकी फिल्म ‍का प्रमोशन उन्हें नहीं करना था। आमिर भी ऐसे ही बिना कारण के जा सकते थे? लेकिन आमिर नहीं गए। ये बात दर्शाती है कि कपिल के शो की महत्ता उनकी निगाह में क्या है। उनसे जुड़े सूत्र बताते हैं कि कपिल का शो आमिर को खास पसंद नहीं है। 
 
इस शो में कपिल कई बार अपनी सीमा पार कर जाते हैं। महिलाओं का मजाक बनाते हैं। स्टार्स पर हावी होने की कोशिश करते हैं। कई बार कुछ कलाकारों का तो अपमान भी हुआ है, लेकिन निर्माता के कहने पर वे शो में जाते रहे हैं। आमिर को यह मंजूर नहीं है। इसलिए वे इस शो में कभी नहीं गए। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख