Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान : तीन अरब लोगों के सुपरस्टार

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (18:49 IST)
पिछले कुछ सालों में आमिर खान ने साबित कर दिया है कि सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे उनका बोलबाला है। इसलिए भारत के साथ-साथ चीन में भी आमिर के अनगिनत प्रशंसक हैं। 
 
चीन में 1.4 अरब और भारत मे 1.35 अरब की जनसंख्या के साथ, बिना किसी शक के आमिर खान दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक  हैं। 
 
आमिर की पिछली तीन फिल्में पीके (2014), दंगल (2016) और सीक्रेट सुपरस्टार (2017) दुनियाभर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हैं।
 
दंगल ने 1908 करोड़ और सीक्रेट सुपरस्टार ने 874 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों फ़िल्मों ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। 
 
पड़ोसी देश से प्राप्त हुए जबरदस्त प्यार के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, "चीन में मेरी लोकप्रियता महज एक हादसा है। कई लोग यह नहीं जानते कि 2009 में 3 इडियट्स चीन में पायरेसी के जरिये रिलीज हुई थी। 
 
मुझे लगता है कि वे वास्तव में शिक्षा प्रणाली के इस विषय के साथ खुद को जोड़ने में संभव रहे। उसके बाद पीके, और यहां तक कि टीवी शो सत्यमेव जयते के साथ उन्होंने मेरे काम को फॉलो करना शुरू किया और जब चीन में दंगल रिलीज हुई, वहाँ की जनता मुझे और मेरे काम के बारे में जानती थी। 
 
इसके अलावा, चीन में फ़िल्म के शानदार बिज़नेस की वजह स्क्रीन की अधिक संख्या है। भारत में, जहाँ हमारे पास 5,000 थिएटर हैं वहीं चीन थिएटर की संख्या 45,000 है। भले ही दोनो देशों की जनसंख्या (लगभग 1.35 अरब भारत में और 1.4 अरब चीन) में ज़्यादा अंतर नही है। 
 
हालांकि फिल्म "सीक्रेट सुपरस्टार" में मेरा कैमियो रोल है, फिर भी प्रदर्शकों द्वारा इसे चीन में 11,000 थिएटर में रिलीज किया गया था। जरा इस बड़े पैमाने के बारे में सोचिए!"
 
जब उन्हें दुनिया के  सुपरस्टार का टाइटल दिया गया तो, अभिनेता ने कहा, "हाँ, यह एक तथ्य यह है कि भारत और चीन की जनसंख्या सबसे अधिक है। यदि आप इन दोनों देशों में लोकप्रिय है तो तक़रीबन तीन अरब लोग आपको पसंद करते हैं जो आधी दुनिया की जनसंख्या के बराबर है। 
 
अमेरिका में लगभग 650 मिलियन लोग है और पूरे यूरोप को मिलाकर करीब 750 मिलियन लोग है। ऐसे में जब भारत और चीन की बात आती है तो इसकी कोई तुलना नही कर सकता है। संख्या के मामले में, पश्चिम हमें हरा नहीं सकता।"
 
पिछले कुछ वर्षों में, आमिर खान एक मात्र अभिनेता है जिनकी फ़िल्मो को चीन में जबरदस्त प्यार और प्रशंसा प्राप्त हो रही है।
 
दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों के प्यार और प्रशंसा के साथ, दुनिया की लगभग आधी जनसंख्या आमिर खान के नाम है जो उन्हें दुनिया का बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए काफ़ी है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख