ramcharitmanas
✕

बाहुबली 2 को हुए 3 साल, कई रिकॉर्ड्स अभी भी टूटना बाकी

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (12:03 IST)
28 अप्रैल 2017 को बाहुबली 2 रिलीज हुई थी जिसे आज पूरे तीन साल हो गए। इस फिल्म का पूरे भारत में बेसब्री से इंतजार था। लोगों को इस बात का जवाब जानना था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 
 
यह फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों का सैलाब सिनेमाघर में ऐसा उमड़ा कि पहले कभी भी ऐसा नजारा नहीं देखा गया। 
 
उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, गांव से लेकर मेट्रो सिटीज़ तक और सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक दर्शकों की भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए टूट पड़ी।
 
इस फिल्म से अपेक्षा बहुत ज्यादा थी और दर्शकों की अपेक्षाओं पर यह फिल्म खरी उतरी। फिल्म ने ऐसे कई रिकॉर्ड्स बना दिए जो आज भी कई फिल्मों के लिए चुनौती बने हुए हैं। 
 
कोई भी हिंदी फिल्म व्यवसाय के मामले में बाहुबली 2 के आगे नहीं निकल पाई है। आगे तो छोड़िए, पास भी फटक नहीं पाई है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म इतनी तेज गति से भागी कि विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा कोई फिल्म कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर माइलस्टोन फिल्म ने इस प्रकार पार किए: 
 
50 करोड़: 2 दिन में 
100 करोड़: 3 दिन में
150 करोड़: 4 दिन में
200 करोड़: 6 दिन में
250 करोड़: 8 दिन में
300 करोड़: 10 दिन में
350 करोड़: 12 दिन में
400 करोड़: 15 दिन में
450 करोड़: 20 दिन में
475 करोड़: 24 दिन में
500 करोड़: 34 दिन में
 
इनमें से कई रिकॉडर्स अभी भी बरकरार है। बाहुबली 2 के अलावा कोई भी हिंदी फिल्म अब तक 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। बाहुबली 2 की सफलता वर्षों तक याद की जाएगी। 
 
 
अप्रैल का आखिरी सप्ताह 
वैसे अप्रैल का आखिरी सप्ताह फिल्म रिलीज के लिए पिछले तीन सालों से ऐतिहासिक रहा है। 28 अप्रैल 2017 को बाहुबली 2 रिलीज हुई थी, 27 अप्रैल 2018 को एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर का प्रदर्शन हुआ था और 26 अप्रैल 2019 को एवेंजर्स एंडगेम रिलीज हुई थी। 
 
कहने की बात नहीं है कि तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। इस बार कोरोना वायरस के चलते अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख