Hanuman Chalisa
✕

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के बारे में 10 खास बातें

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (15:27 IST)
1) रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। ये फिल्म 543 करोड़ रुपये में बन कर तैयार हुई है। 
 
2) यह 2010 में प्रदर्शित रोबोट का दूसरा भाग है। 
 
3) इस फिल्म को तमिल और हिंदी में शूट किया है। डब कर इसे 12 अन्य भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
4) फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई। 18 अक्टोबर 2017, 25 जनवरी 2018, 14 अप्रैल 2018, 27 अप्रैल 2018 को इसे रिलीज करने की घोषणा की गई थी। आखिरकार 29 नवम्बर 2018 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। 


 
5) स्पेशल इफेक्ट्स के कारण फिल्म बनने में देरी हुई और लागत भी बढ़ी। सीजीआई (कम्प्यूटर जनरेटेड इमेजरी) का काम जिस अमेरिकन कंपनी को सौंपा गया था उसका दिवाला निकल गया। बाद में यह काम दूसरी कंपनी को सौंपा गया। 
 
6) फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए कलाकार ढूंढने में निर्देशक शंकर को खासी मशक्कत करना पड़ी। उन्होंने यह रोल कमल हासन, आमिर खान, विक्रम, अर्नाल्ड श्वार्जनेगर, रितिक रोशन और नील नितिन मुकेश को ऑफर किया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद अक्षय कुमार यह रोल करने के लिए राजी हुए।
 
7) अक्षय कुमार को मेकअप करने में तीन और मेकअप उतारने में एक घंटा लगता था। इस दौरान उन्होंने कई फिल्में देख डाली। 


 
8) फिल्म की शूटिंग 16 दिसम्बर 2015 से शुरू हुई थी, जिसमें रजनीकांत ने हिस्सा लिया था। अक्षय कुमार ने मार्च 2016 से शूटिंग करना शुरू की। 
 
9) कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अभिनय करने के बदले में 45 करोड़ रुपये लिए हैं। 
 
10) बताया जा रहा है कि 2.0 में रजनीकांत के पांच किरदार हैं। वे वैज्ञानिक, खलनायक, रोबोट और दो बौनों के किरदार फिल्म में निभा रहे हैं। अक्षय कुमार का भी फिल्म में अनोखा रोल है। वे विलेन बने हैं और उनके 12 लुक्स हैं।

Show comments

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, 'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख