Hanuman Chalisa
✕

2021 के टॉप 10 टीवी शो: अमिताभ और सलमान को तारक मेहता ने पछाड़ा

Updated: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (17:37 IST)
सिनेमा, टेलीविजन और ओटीटी, इस समय मनोरंजन के सबसे बड़े साधन हैं। फिल्मों को थिएटर, टीवी और ओटीटी पर देखा जाता है। ओटीटी के अपने एक्सक्लूसिव कार्यक्रम हैं। वहीं टेलीविजन पर धारावाहिक और शोज़ का बोलबाला है। टीवी की दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा घुसपैठ है और यह मनोरंजन का सबसे सस्ता माध्यम भी माना जा सकता है। वेबदुनिया ने एंटरटेनमेंट के क्षेत्र को लेकर सर्वेक्षण किया था जिसमें से एक सवाल यह भी था कि 2021 का आपका पसंदीदा टीवी शो कौन सा है। ढेर सारे वोट्स हमें मिले और इसके परिणाम इस प्रकार रहे। 
 
टॉप 10 शो की बात करते हैं तो नंबर दस पर रहा 'इमली' और नंबर नौ पर रहा 'गुम है किसी के प्यार में'। हालांकि इन दोनों टीवी धारावाहिकों को ज्यादा वोट्स नहीं मिले, लेकिन ये टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे। लगभग डेढ़ प्रतिशत वोट हासिल कर 'उदारियां' ने आठवां स्थान हासिल किया। 
 
कुण्डली भाग्य लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 5 प्रतिशत वोट इस टीवी धारावाहिक को मिले और यह सातवें नंबर पर रहा। इसी तरह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 6 प्रतिशत वोट हासिल कर यह छठवें नंबर पर रहा। 
 
सलमान खान द्वारा पेश किया जाने वाला शो 'बिग बॉस 15' इस बार खास पसंद नहीं किया गया। यह महंगा शो महज 8.7 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाया और पांचवें नंबर पर रहा। सलमान खान और सेलिब्रिटीज भी दर्शकों को खींच नहीं पाए और यह बिग बॉस के लिए चिंता का विषय है। 
 
इंडियन आइडल को लगभग 14 प्रतिशत वोट मिले। इसे गीत-संगीत पसंद करने वालों ने पसंद किया। इस बार शो को काफी लंबा भी खींचा गया और दर्शकों की पसंद के मामले में यह चौथे नंबर पर रहा। 
 
टीवी धारावाहिकों 'अनुपमा' भी लोकप्रियता के मामले में अन्य धारावाहिकों से बढ़त बनाए हुए है। इसे लगभग 14.5 प्रतिशत वोट मिले और यह टॉप 3 में स्थान बनाने में सफल रहा। 
 
अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तुत शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अभी भी दर्शकों रिझा रहा है। अमिताभ का प्रस्तुतिकरण और खेल-खेल में पैसा और ज्ञान इसके आकर्षण के प्रमुख कारण हैं। 24.5 प्रतिशत वोट इस शो को मिले और यह शो दूसरे नंबर पर रहा। 
 
नंबर वन का खिताब मिला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। लगभग पच्चीस प्रतिशत वोट इसे मिले, यानी कि हर चौथे दर्शक की यह पहली पसंद है। लंबे समय से यह शो दिखाया जा रहा है और अभी भी लोकप्रियता के मामले में यह आगे है। सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के शो को पछाड़ कर यह पहला नंबर बना।
1) तारक मेहता का उल्टा चश्मा
2) कौन बनेगा करोड़पति
3) अनुपमा
4) इंडियन आइडल
5) बिग बॉस
6) ये रिश्ता क्या कहलाता है
7) कुण्डली भाग्य
8) उदारियां
9) गुम है किसी के प्यार में
10) इमली

Show comments

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब', प्रीति जिंटा के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

सेहत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी 18' की शूटिंग, जानें कब से आएंगे नए एपिसोड

1000 करोड़ कमाने वाली 'रामायण' पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- भव्यता के नाम पर सत्य से समझौता बर्दाश्त नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख