Govardhan puja
✕

बॉलीवुड सर्वेक्षण 2014 : ये हीरो रहे नंबर 10 से नंबर 1

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2015 (13:06 IST)
वेबदुनिया बॉलीवुड सर्वेक्षण 2014 का नतीजा आ गया है। लोकप्रिय दस फिल्म अभिनेताओं की सूची के आधार पर लोगों को अपने प्रिय अभिनेता को वोट डालने के लिए कहा गया और उम्मीद के अनुरूप ही परिणाम रहे। खान तिकड़ी के साथ-साथ रितिक रोशन,  अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं का दबदबा रहा। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे अभिनेता तेजी से उभरे हैं, लेकिन अभी भी इन युवाओं की तुलना में वरिष्ठ अभिनेताओं को दर्शक पसंद करते हैं। आठ अभिनेताओं को तो दस प्रतिशत से भी कम वोट मिले जिनमें शाहरुख खान भी शामिल हैं। सलमान खान और आमिर खान के बीच जम कर मुकाबला चला और आखिर में इन दोनों में से एक मामूली अंतर के साथ नंबर वन के सिंहासन पर विराजमान हुआ। इस स्लाइड शो में पेश है उन दस अभिनेताओं के नंबर और वोटों का प्रतिशत। 
 
नंबर दस : अर्जुन कपूर
2014 में दो हिट देने वाले अर्जुन कपूर दसवें स्थान पर रहे। उन्हें 0.97 प्रतिशत वोट मिले। आंकड़े दिखाते हैं कि अर्जुन को अभी आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करना होगी।
 

नंबर नौ : रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को 1.03 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया और वे नौवां स्थान हासिल कर पाए। अर्जुन कपूर से एक पायदान ऊपर रहने का संतोष वे कर सकते हैं। 

नंबर आठ : शाहिद कपूर

 
लंबे समय से शाहिद कपूर संघर्ष कर रहे हैं और अब तक उनके पैर मजबूती से नहीं जम पाए। ये बात और है कि उन्हें फिल्मों की कभी कमी नहीं रही। 1.19 प्रतिशत वोट हासिल कर उन्होंने आठवां स्थान प्राप्त किया।

नंबर सात : वरुण धवन
नए अभिनेताओं में वरुण धवन सबसे आगे हैं। अर्जुन और रणवीर को उन्होंने पछाड़ दिया। 1.35 प्रतिशत वोट हासिल कर उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया।

नंबर छ : रितिक रोशन
रितिक रोशन भी लंबे समय से टॉप तीन में स्थान नहीं बना पा रहे हैं। अब तो टॉप फाइव में भी वे नहीं रहे। 6.81 प्रतिशत वोट हासिल कर वे छठे नंबर पर रहे।

नंबर पांच : अक्षय कुमार
खान तिकड़ी का तिलिस्म अक्षय कुमार भी भेद नहीं पा रहे हैं। आमतौर पर उन्हें चौथे नंबर का हीरो माना जाता है, लेकिन 2014 में वे पांचवें स्थान पर रहे। उन्हें 7.08 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

नंबर चार : अजय देवगन
अजय देवगन ने चौथा स्थान पर आकर अपनी लोकप्रियता का सबूत दिया। 2014 में उनके करियर की सबसे बड़ी हिट सिंघम रिटर्न्स प्रदर्शित हुई। उन्हें 8.54 प्रतिशत वोट मिले। 

नंबर तीन : शाहरुख खान
अपने आपको किंग खान बताने वाले शाहरुख खान तीसरे नंबर पर रहे। भले ही उन्हें तीसरा नंबर मिला हो, लेकिन वे दूसरे और पहले स्थान वाले से बहुत पीछे रहे और चौथे तथा पांचवें स्थान वाले से थोड़े से अंतर से आगे रहे। उन्हें 9.30 प्रतिशत वोट मिले। 

नंबर दो : आमिर खान
पीके की सफलता पर सवाल आमिर खान को लोगों ने दूसरा स्थान दिला दिया। उन्हें 31.03 प्रतिशत वोट मिले और वे मामूली अंतर से पहला स्थान चूक गए।

नंबर एक : सलमान खान
सलमान ने शिखर स्थान हासिल कर बता दिया कि उन्हें क्यों नंबर माना जाता है। वे आम आदमी के अभिनेता हैं और आम आदमी ने उन्हें पहला स्थान दिलाया। 32.70 प्रतिशत वोट उन्होंने हासिल किए, पर आमिर उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहे। हां, शाहरुख और अन्य अभिनेता को उन्होंने बुरी तरह पछाड़ दिया। 
Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'