शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. जन्मदिन
  6. आज जिनका जन्मदिन है (10.12.2010)
Written By WD

आज जिनका जन्मदिन है (10.12.2010)

birthday | आज जिनका जन्मदिन है (10.12.2010)
WD

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 1991, 1999, 2008, 2010, 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा माँ गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा वर्ष 2010
यह वर्ष आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस साल आपको अक्टूबर-दिसंबर में विशेष सावधानी रखना होगी। परिवार में क्लेश, धन हानि तथा मान हानि के योग बन रहे हैं। अत: वाणी पर नियंत्रण रखे। सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। आपको पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। समय की अनुकूलता के लिए सूर्य को मिश्री मिलाकर जल अर्पित करें।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गाँधी
* ‍िमर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर