Daily Horoscope
✕

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2026 (13:14 IST)
27 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 27 नवंबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
 
आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 
2031, 2036, 2040, 2045, 
2049, 2052
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनीतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। 
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan): अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता तथा 20वीं सदी के शुरुआती हिंदी साहित्य के महान कवि और लेखक। उनकी प्रसिद्ध कृति 'मधुशाला' है। 
ब्रूस ली (Bruce Lee): चीनी-अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता और फिल्म निर्माता। उन्हें मार्शल आर्ट्स की कला को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है।
बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri): प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता, जिन्हें भारत में 'डिस्को किंग' के रूप में जाना जाता है।
मृदुला सिन्हा (Mridula Sinha): भारतीय लेखिका और राजनीतिज्ञ, जिन्होंने गोवा की राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
सुरेश रैना (Suresh Raina): भारत के प्रसिद्ध पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सीमित ओवरों के बेहतरीन बल्लेबाज।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख