sundarkand

18 October Birthday: आपको 18 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (14:17 IST)
18 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 
आपका जन्मदिन: 18 अक्टूबर
 
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।ALSO READ: Dhan Varsha Potli Vidhi: दिवाली पर लक्ष्मी धन वर्षा पोटली बनाने की विधि, हजारों साल पुरानी परंपरा को आजमाएं
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। 
 
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
 
परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
ओम पुरी (Om Puri): भारतीय सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता, जिन्होंने अपनी फिल्मों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
 
फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto): भारतीय अभिनेत्री, जिन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी अंतर्राष्ट्रीय सफल फिल्मों में काम किया है।
 
ज़ैक एफ्रॉन (Zac Efron): लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता, जो हाई स्कूल म्यूजिकल और कई हॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
 
नरेंद्र हिरवानी (Narendra Hirwani): पूर्व भारतीय क्रिकेट लेग स्पिन गेंदबाज, जिन्हें टेस्ट डेब्यू में 16 विकेट लेने के रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है।
 
एन. डी. तिवारी (Narayan Dutt Tiwari): उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री रहे, वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Dhanteras: धनतेरस पर सौभाग्य लाने वाली ये 4 शुभ वस्तुएं अवश्य खरीदें, बढ़ेगा 13 गुना धन

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026: जानिए आपके मूलांक का सटीक राशिफल

बुध का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

अगला लेख