Hanuman Chalisa
✕

Yamaha RX 100 फिर मचाने आ रही है धमाल, जानिए क्या होंगी खूबियां

Updated: शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (17:31 IST)
yamaha rx 100 relaunch : युवाओं के दिलों पर राज करने वाली Yamaha RX 100 एक बार नए अवतार में लॉन्च होने जा रही है। RX 100 को 1985 में पहली बार लॉन्च किया गया था। 11 सालों के सफर में यह बाइक लाखों युवाओं की पसंद बनी। बाइक की दीवानगी को इस तरह से समझा जा सकता है कि आज भी यह बाइक सड़कों पर नजर आ जाती है। खबरों की मानें तो कंपनी इसे फिर उतारने की तैयारी कर रही है।  
 
ऑटो वेबसाइट्‍स की मानें तो Yamaha जल्द भारत में अपनी लीजेंडरी RX 100 को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके फीचर्स, लुक और इंजन को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। माना यह जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इसे पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक इंजन में भी पेश कर सकती है। 
 
Yamaha RX 100 को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किया जाना ही कंपनी के लिए एक शानदार ऑप्शन माना जा रहा है। अगर बाइक को कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी तो इसे BS7 नॉर्म्स के साथ लॉन्च करना होगा। इसकी लॉन्चिंग की तारीख को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक इसके लुक में भी बदलाव किया जा सकता है। 
 
कंपनी ने 1996 में इस बाइक को इसलिए बंद कर दिया गया क्योंकि यह प्रदूषण की शर्तों को पूरा नहीं कर रही थी। कई जनरेशंस भी लॉन्च की गईं जिनमें से RXZ और RX135 सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई लेकिन उन दोनों का प्रोडक्‍शन भी बाद में कई वजहों से बंद कर दिया गया।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख