Hanuman Chalisa
✕

Ola S1 Pro Plus, Ather 450X और TVS iQube ST को टक्कर देने के लिए धांसू स्कूटर की इंट्री, क्या है कीमत

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (18:41 IST)
इन दिनों भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक से बढ़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर इंट्री कर रहे हैं। इस बीच Ola S1 Pro Plus, Ather 450X और TVS iQube ST को टक्कर देने के लिए बाजार में नया स्कूटर आया है। 
बेंगलुरु बेस्ड ईवी मैन्युफैक्चरर सिंपल एनर्जी ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर 'सिंपल वन' अपडेटेड का जनरेशन 1.5 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.66 लाख रुपए है। कंपनी के मुताबिक अपडेटेड स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 248km की IDC- सर्टिफाइड रेंज मिलेगी, जो पिछले जनरेशन मॉडल के (212km की रेंज) मुकाबले में ज्यादा है।
ALSO READ: Hero की सस्ती बाइक ने मचाया तूफान, Bajaj, TVS और Honda को कैसे छोड़ा पीछे
ई-स्कूटर में मोटर को पावर देने के लिए 5.0kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार वह देशभर में 150 नए स्टोर और 200 सर्विस सेंटर खोलने जा रही है। सिंपल एनर्जी का दावा है कि सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 kmph की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकंड में हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 105kmph है।

कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर स्कूटर 248 किलोमीटर की रेंज (IDC सर्टिफाइड) देती है, जो मौजूदा मॉडल से 36km ज्यादा है। रेंज में बढ़ोतरी बैटरी एल्गोरिदम में बदलाव करने से हुई है। इसके साथ ही स्कूटर में कई सॉफ्टवेयर अपडेट भी किए गए हैं। 
 
स्कूटर में परफॉर्मेंस के लिए मिड ड्राइव परमानेंट मैग्नेटिक इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 8.5 किलोवाट की पावर और 72nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंपल वन में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप के साथ 7 इंच का बड़ा TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके साथ ही इसमें OTA (ओवर द एयर) अपडेट, जियो फेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग, राइड स्टैटिस्टिक्स, नेविगेशन, अपडेटेड राइड मोड्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, कस्टमाइजेबल डिस्प्ले थीम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), USB चार्जिंग पोर्ट, ऑटो ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख