manglik dosh calculator
✕

ललन सिंह ने गरीबों पर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (12:03 IST)
Lalan Singh Viral Video : जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के जेल जाते ही दिग्गज जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने मोकामा में प्रचार की कमान संभाल ली। हालांकि पहले ही दिन उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है। घर में बंद कर देना है। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजद और कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर इस मामले में चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। ALSO READ: थरूर ने बढ़ाई महागठबंधन की मुश्किल, वंशवाद को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
 
राजद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है। कहां है मरा हुआ आयोग?
 
 
 
चुनाव आयोग दे सकता है नोटिस : कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने भी बयान का संज्ञान लिया है। आयोग जल्द ही इस मामले में ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांग सकता है।
 
गौरतलब है कि बिहार में आज 241 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 6 नवंबर को यहां मतदान होगा। 11 नवंबर को राज्य की 142 सीटों पर दूसरे चरण के तहत वोटिंग होना है। मतगणना के बाद 14 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।
edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास